सपने में जानवरों का दिखना देता है ये संकेत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपने में जानवरों का दिखना देता है ये संकेत

सपने का दिखना बहुत सामान्य बात है और सपने हम सभी को आते हैं। नींद में जो हम

सपने का दिखना बहुत सामान्य बात है और सपने हम सभी को आते हैं। नींद में जो हम सपने देखते हैं उन सभी सपनों का अर्थ अलत होता है। हर सपने का अपना अर्थ होता है। अक्सर हमने सपने में भूतकाल से जुड़ी चीजें देखती हैं या फिर भविष्य में होने वाली घटना के बारे में सपने में दिखाई देता है। जो हमारे दिमाग में चीजें चल रही होती हैं या फिर जिनके बारे में हम ज्यादा सोचते हैं कई बार वह भी हमने सपने में दिखाई दे जाती है।

1562768076 animals in sleep

सपने में चीज, वस्तु, इंसान, घटना कर किसी का अपना मतलब जरूर होता है। किसी को सपने में शादी, किसी की मृत्यु या अलग दृश्य दिखते हैं, वहीं कुछ लोग जानवर, पक्षी इनका भी सपने में देखते हैं। आज हम आपको सपने में कुत्ता, ऊंट और नाग देखने के पीछे का अर्थ। 

1. मुलाकात हो सकती है पुराने मित्र से 

1562768131 dog
अलग-अलग अवस्था में सपने में कुत्ता दिखे तो उसका अर्थ भी अलग होता है। सपने में अगर आपको रोता हुआ कुत्ता दिखाई दे तो आपको कोई बुरा समाचार मिल सकता है। वहीं अगर आप कुत्ते को सपने में सामान्य अवस्था में देखते हैं तो मतलब यह है कि आप अपने किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं। 

2. जीत हासिल करेंगे मुकदमे में

1562768169 lion
अगर आपके सपने में शेर दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह होता है कि लंबे समय से रुके हुए आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा आपके कोर्ट-कचहरी के सारे मामले में आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपके शत्रु भी आपसे डरने लगेंगे। आपको सारे क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप अपने सपने में शेर-शेरनी के जोड़े को देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी शादीशुदा जीवन अच्छा निकलेगा।

3. विपत्ति आ सकती है

1562768220 camel
ऊंट का सपने में दिखना अच्छा नहीं होता है। अगर सपने में आपको चलता हुए ऊंट दिखता है तो मतलब आप पर विपत्ति आने की संभावना हो जाती है।  

4. लाभा होगा व्यापार में

1562768277 cow
अगर सपने में अलग तरह की गाय दिखती है तो कर्ई तरह के रहस्य होते हैं। सफेद गाय सपने में अगर आपको दिखती है तो व्यक्ति को शक्कर व चांदी के बिजनेस में लाभ होगा। अगर आपको सपने में चितकबरी गाय दिखती है तो आपका ब्याज का बिजनेस अच्छा होगा। वहीं सपने में अगर आप गाय का दूध निकालते हुए दिखाई द रहे हैं तो व्यापार में संपत्ति मिलेगी। 

5. मान-सम्मान बढ़ेगा

1562768315 snake
काला नाग सपने में दिखना अच्छा होता है। इसका मतलब होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 

6. सुख-समृद्धि आती है

1562768372 snake2
कई लोगों को सपने में नांग दिखार्ई देते हैं। स्वप्नशास्त्र के मुताबिक सपने में नाग, सांप को देखना काफी अच्छा माना जाता है। सांप का सपने में दिखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में सुख समृद्धि आने वाली है। 

7. मेहरबान होती है लक्ष्मी

1562768431 fish
लक्ष्मी का सूचक मछली को माना गया है। अगर सपने में मछली दिखती है तो इसका मतलब है आप पर धन की वर्षा हो सकती है। 

8. समस्या दूर होती हैं धन से संबंधित

1562768474 elephant
सपने में हाथी का दिखना बहुत अच्छा होता है। हाथी का सपने में देखने का मतलब होता है कि आपके जीवने से दुख चला जाएगा और धन से संबंधित सारी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।