पिछले तीन दिन मुंबई में भारी बारिश हुई। वहीं बुधवार 4 सितंबर को निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हाल ही में सोशल मीडया पर एक वीडियो खूब जोरो-शोरों से छाया हुआ है जिसमें बाढ़ के पानी में फंसी लग्जरी कार जैगुआर फंसी हुई है जबकि महिंद्रा बोलेरो कुछ ही सेकेंड्स में आराम से निकल जाती है।
पहले देखें वीडियो…
Watch: Bolero passes smoothly in water-logged Navi Mumbai street while Jaguar gets stuck pic.twitter.com/hYf7nqtRFL
— Express Trending (@ietrending) September 5, 2019
अब सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद यूजर्स बोलेरो और जैगुआर की आपस में तुलना करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही वो बोलेरो की खूब तारीफें भी कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करते हुए दोनों गाडिय़ों की एक-दूसरे की तुलना को गलत ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर अपनी तारीफ नहीं करनी चाहिए।
We won’t brag over this. It’s an unfair contest.The Bolero’s meant to negotiate such landscapes (seascapes?)But now you know why the Bolero’s my favourite vehicle to drive. “Jaguar gets stuck in Mumbai floods: Mahindra Bolero drives through like a BOSS “ https://t.co/c2jXg92uWY
— anand mahindra (@anandmahindra) September 4, 2019
हालांकि अपने ट्वीट के लास्ट में उन्होंने कुछ ऐसा की कर दिया। उन्होंने लिखा इस वजह से बोलेरो मेरी पसंदीदा कारों में से एक है। जैगुआर बाढ़ के पानी में फंसी रह गई जबकि बोलेरो बॉस की तरह वहां से निकल गई। बता दें कि आनंद महिंद्रा जितना ज्यादा बिजनेस इंडस्ट्री में मशहूर है उतना ही वो सोशल साइट्स पर भी हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर समसामयिक मुद्दों पर ट्वीट के जरिए अपनी बात को रखते हैं।
गौरबतलब है कि मुंबई में जोरदार बारिश होने की वजह से सड़कों और पटरी पर खूब पानी भी भर गया था जिससे सड़क और टे्रन सेवा भी बाधित हुई थी। सोमवार से लेकर बुधवार तक मुंबई सहित महाराष्टï्र के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।