India Vs Bharat पर छिड़ी बहस के बीच RJD प्रमुख लालू यादव ने बताया इंडिया और भारत के बीच अंतर, हुआ पुराना वीडियो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

India vs Bharat पर छिड़ी बहस के बीच RJD प्रमुख लालू यादव ने बताया इंडिया और भारत के बीच अंतर, हुआ पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का वीडियो एक्स पर @RobertLyngdoh2 ने शेयर करते

8 से 10 सितंबर के बीच होने वाली जी20 देशों की बैठक के दौरान 9 सितंबर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के गणमान्य लोगों को एक निमंत्रण पत्र भेजा. इस पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ था। जिसके बाद हर जगह बहस छिड़ गई कि अब सरकार संविधान में संशोधन कर इंडिया की जगह भारत कर सकती है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसके चर्चे होने लगे। वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे इंडिया और भारत के बीच अंतर बता रहे हैं।
1693992634 lalu yadav
सोशल मीडिया पर एक आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का वीडियो एक्स पर @RobertLyngdoh2 ने शेयर करते हुए लिखा है- ‘लालू जी ने बताया। इंडिया और भारत के बीच में क्या अंतर है’। वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू यादव दातून कर रहे होते हैं। इस पर पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आप ब्रश का इस्तेमाल कभी नहीं करते हैं, ऐसे तो दिल्ली में आपको बहुत दिक्कत होती होगी? इस पर लालू ने कहा, ‘ब्रश का भी इस्तेमाल करते हैं, दिल्ली में। यहां पटना में दातून ही करते हैं। दिल्ली अब इंडिया हो गया है, ये अभी भारत ही है। भारत में दातून मिलता है।’

मालूम हो, इंडिया के राष्ट्रपति के बजाए भारत के राष्ट्रपति लिखे जाने के बाद छिड़ी बहस के बीच विदेश मंत्रालय ने भी पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत लिख दिया। हालांकि , संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत। यानी इंडिया और भारत दोनों नाम हमारे देश के हैं। संविधान सभा में इसी अनुच्छेद एक को लेकर 15  नवंबर और 17 नवंबर 1948, 17 सितंबर 1949, और 18 सितंबर 1949 को चार दिन बहस हुई। अनुच्छेद एक भाग एक इंडिया दैट इज भारत वाली बात 18 सितंबर 1949 को ही स्वीकार हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।