American Lady Video घूमने के लिए आई अमेरिकी महिला को इतना पसंद आया भारत कि बन गई इंडियन, वीडियो में बताया कारण
Girl in a jacket

घूमने के लिए आई अमेरिकी महिला को इतना पसंद आया भारत कि बन गई इंडियन, वीडियो में बताया कारण

American lady video

American lady video: भारत अपनी संस्कृति, सभ्यता और समृद्ध इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऐसे ही अमेरिका से एक महिला घूमने के लिए भारत आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं गई।

दरअसल, इस विदेशी महिला को भारत इतना पसंद आने लगा कि उसने अमेरिका ही छोड़ दिया। ये महिला अकेले नहीं, बल्कि अपने पति और तीन बच्चों के साथ भारत घूमने के लिए आई थी। हमेशा के लिए भारत में रहने की इस महिला ने जो वजह बताई है, उसे सुनकर आपको भी गर्व महसूस होने लगेगा। इतना ही नहीं, महिला का वीडियो (American lady video) सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

भारत में बसने की बताई वजह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kristen Fischer (@kristenfischer3)

Courtesy:  @kristenfischer3

क्रिस्टन फिशर की इस महिला ने खुद ये वीडियो (American lady video) अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें इस महिला ने अमेरिका छोड़ भारत में बसने का कारण बताया है। वीडियो में इस महिला ने बताया है कि अमेरिका में लोग अपनी दुनिया में जी रहे हैं, वहां लोगों में कोई सोशल कनेक्टिविटी नहीं है, कम्युनिटी का अभाव है। यहां (भारत में) कल्चर और लाइफ काफी शानदार है, जो पैसों से ज्यादा कीमती है। साथ ही बताया कि, भारत में उसने कम समय में ऐसी लाइफ जी ली है, जो उसने अमेरिका में अभी तक नहीं जी थी। भारत जैसा देश कहीं नहीं है।

क्यों बेहतर है भारत?

वीडियो (American lady video) के कैप्शन में लिखा गया है कि हमेशा से एक ही सवाल सामने आता रहा है, कि मैंने अमेरिका को छोड़कर भारत को क्यों अपनाया? यह सवाल काफी मायने रखता है, पहला भारत में रहने के लिए कम जगह है और यहां रहने के कारण में स्थिति थोड़ी खराब हो गई ह। 2. अमेरिका रहने के लिए बेहतर जगह है और इसे छोड़ना मेरे लिए पागलपन होगा’।

आगे कहा कि अगर आप सोचते हैं कि अमेरिका में भारत से अच्छी लाइफ है तो आप सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं, ऐसा नहीं है कि मुझे अमेरिका से प्यार नहीं है, मैं वहां पली-बढ़ी हूं, मेरा वहां पूरा खानदान है, वहां भी सब अच्छा है लेकिन परफेक्ट नहीं। आपको ये बता दें कि क्रिस्टन साल 2017 से नई दिल्ली में रह रही हैं।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।