दिन पर दिन भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। अब राम मंदिर निर्माण से जुडी हुई एक बढ़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर का निर्माण 70 प्रतिशत तक पूरा ही चूका है। साल के जनवरी महीने में मंदिर को आम लोगों के लिए खोलने की भी तैयारी की जा रही है।

इस बीच अलीगढ़ के एक कारीगर ने राम मंदिर के लिए चार क्विंटल का एक ताला बनाया है। इस ताला को बुजुर्ग भक्त ने अपने जीवन की पूरी कमाई लगा कर बनाई है। तो आइए जनते है क्या है खास मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने अपने हाथ से दुनिया के सबसे बड़े ताले को निर्माण किया है।

इस हस्तनिर्मित ताले को बनाने में उन्होंने काफी मेहनत की और अपने भक्ति और विश्वास को इस ताले के रूप में सबके सामने लाया। बताया जा रहा है इस ताले का वजन चार क्विंटल है और इसकी ऊंचाई 10 फीट है। साथ ही ये 4.5 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है और ये चार फिट के चाबी से ही खुलता है।

इस ताले को बनाने के उन्होंने अपनी जेब से दो लाख से अधिक रुपए खर्च किए है। अब बताया जा रहा है कि दुनिया के सबसे बड़े ताले को वो महीने के लास्ट में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उपहार देने की योजना बना रहे है। इस मुद्दे पर ट्रस्ट ने कहा कि लोगों से राम मंदिर के निर्माण के लिए काफी उपहार मिल रहे है।

अब इस ताले के बारें में उन्हें सोचना होगा कि इसका इस्तेमाल कहां किया जाना चाहिए। राम भक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि उनका परिवार सालों से ताला नगरी अलीगढ़ में तालों का निर्माण करता रहा है। अब वो इस विशाल ताले को अंतिम रूप देने में लगे है।

साथ ही आपको ये भी बता दे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 21, 22 और 23 जनवरी का दिन राम मंदिर में अभिषेक समारोह के लिया तय किया गया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया हैं।


















