अजीत जोगी ने सोनिया के विश्वास को तोड़ा था : सिंहदेव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अजीत जोगी ने सोनिया के विश्वास को तोड़ा था : सिंहदेव

NULL

बलरामपुर : नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में तीसरी शक्ति के तौर पर उभरे अजीत जोगी को आड़े हाथ लिया और उनके कार्यकाल से लेकर वर्तमान तक कई आरोप जड़े। बलरामपुर जिले में आयोजित कांग्रेस के संकल्प शिविर में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और जोश के साथ बिगुल फूंका।

उन्होंने अजीत जोगी को आड़े हाथों लिया और कहा कि जोगी के कारण ही कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जोगी के तीन साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में जातिवाद की राजनीति हुई, नक्सलवाद बढ़ा और राजनीति हत्याएं हुई। सिंहदेव ने कहा कि इस वजह से हम जनता का विश्वास नहीं जीत सके।

सिंहदेव ने जोगी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि जब राज्य गठन के समय सोनिया गांधी ने उन्हें फ्री हैंड देते हुए राज्य संचालन की बागडोर सौंपी थी, जिस पर वो खरे नहीं उतर सके।

अजीत जोगी के कई विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने मुस्कुराते हुए कहा कि, वो तो पूरे 10 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं जब तक वो स्ष्ट घोषित नहीं हो जाते। सिंहेदव ने कहा कि उन्हें स्ष्ट की 10 सीटें छोड़ कर चुनाव लड़ना होगी और यदि स्ञ्ज घोषित नहीं होते तो स्ञ्ज की दस सीटें छोड़ शेष 80 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।