अमेरिका में दिवाली मनाने के बाद भारतीयों ने सड़क पर फैलाया खूब कचरा, ये रहा पब्लिक रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका में दिवाली मनाने के बाद भारतीयों ने सड़क पर फैलाया खूब कचरा, ये रहा पब्लिक रिएक्शन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर पटाखे जलाने के बाद फैला हुआ

बीते 27 अक्टूबर को भारत में धूमधाम से दिवाली मनाई, हां ये बात अलग है कि अब लोगों को प्रदुषण की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी दिवाली मनाई जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
दरअसल ये वीडियो अमेरिका के न्यू जर्सी में इंडियन स्क्वायर में दिवाली आयोजन के बाद का है और वीडियो में कूड़े का ढेर सड़क पर लगा हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर पटाखे जलाने के बाद फैला हुआ कचरा दिखाई दे रहा है। 
1572691649 nj
संध्या नाम की एक ट्विटर यूजर द्वारा ट्विटर से पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है , ‘ भारतीय कहलाने पर शर्म आती है। जर्नल स्क्वायर न्यू जर्सी के पास इंडियन स्ट्रीट पर आखिरी रात। बहुत ही पेशेवर तरीके से गंदगी को संभालने वाले NJ पुलिस को सलाम। ”

वीडियो में देखा जा सकता है सड़क खाली बक्से, पटाखे के रैपर और अन्य प्रकार के कचरे से भरी हुई थी। इंडियन स्क्वायर पर बड़ी भीड़ जमा हो गई थी, जबकि उसे साफ किया जा रहा था। कुछ लोगों को वीडियो में हिंदी में बोलते हुए भी सुना गया। एक न्यू जर्सी पुलिस वैन, सड़क साफ़ करने के लिए गश्त करती भी दिख रही है। 
1572691655 nj1
पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 70 हजार से अधिक बार देखा गया है और इस वीडियो ने नेटिज़ेंस को नाराज किया है। वीडियो वायरल होते ही ट्विटर पर लोग दिवाली रेस्पोंसिबली मनाने पर चर्चा में लगे रहे।
1572691676 gf
कई लोगों ने इस तरह के सेलिब्रेशन को गलत बताया और कहा कि ऐसा करने से भारत और भारतीय लोगों की साख खराब होती है। वहीं कुछ लोगों ने कहा की भारतीय लोगों की दिवाली पर इतना शर्म आ रहे है जबकि नए साल के जश्न के बाद भी विदेशों में ऐसा ही नजारा होता है। 
अब देखिये ट्विटर यूजर्स के रिएक्शन : 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।