90 साल बाद लाइब्रेरी को किताब वापिस करने पर लगा इतना जुर्माना, जिसे जान रह जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

90 साल बाद लाइब्रेरी को किताब वापिस करने पर लगा इतना जुर्माना, जिसे जान रह जाएंगे हैरान

अक्सर ऐसा होता है कि लोग लाइब्रेरी से किताबें लेने के बाद उनको सही समय पर वापिस करना भूल जाते है। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। कुछ महीनों पहले, ब्रिटेन में एक शख्स के पोते ने 84 सालों के बाद अपने दादा की ली हुई किताब को लाइब्रेरी में वापस किया और इसके लिए जुर्माना भी भुगतान किया।

Untitled Project 2023 10 14T101334.954

अमेरिका में एक व्यक्ति ने 119 साल पहले लाइब्रेरी से ली हुई बुक को वापिस किया था। अब एक और मामला सामने आया है। 90 साल बाद न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने किताब को लाइब्रेरी में लौटाया, लेकिन उस पर जो दंड लगाया गया वो आपको हैरान कर देगा।

90 साल पुरानी है ये बुक

Untitled Project 2023 10 14T101114.077

एक रिपोर्ट के अनुसार, 1933 में शहर की लार्चमोंट पब्लिक लाइब्रेरी ( Larchmont Public Library) से जोसेफ कॉनराड की किताब “यूथ एंड टू अदर स्टोरीज़” एक शख्स ने ली थी। जो उनकी बेटी जोनी मॉर्गन ने हाल ही में लाइब्रेरी को लौटा दी है। लाइब्रेरियन कैरोलिन कनिंघम ने बताया कि जिस व्यक्ति ने किताब लाइब्रेरी से ली थी, उस समय पास वह में ही रहता था। हमारे लिए हैरानी वाली बात ये है कि इतनी पुरानी संपत्ति लाइब्रेरी को वापस मिल गई। लाइब्रेरी ने मॉर्गन से सिर्फ पांच डॉलर का शुल्क वसूला, जो लोगों को हैरान कर रहा है।

लाइब्रेरियन को नहीं हुआ विश्वास

Untitled Project 2023 10 14T101253.681

कनिंघम ने बताया कि जोनी मॉर्गन ने कुछ दिनों पहले हमसे कांटेक्ट किया था। मैं चौंक गई जब उन्होनें बताया कि उनके पास लाइब्रेरी की एक इतनी पुरानी किताब है। मुझे इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। मैंने पूछा कि आप सही लाइब्रेरी में फोन कर रहे हैं या नहीं। क्योंकि वर्जीनिया से बहुत सारे फोन हमारे पास आते रहते है। उसने फिर पूरी कहानी बताई। बताया कि उनके सौतेले पिता जिम्मी एलिस ने यह किताब लाइब्रेरी से ली थी। उस समय वह लाइब्रेरी के पास एक गांव में अपनी पहली पत्नी और दो बच्चों के साथ रहा करते थे। लेकिन 1978 में जिम्‍मी मर गया। तब से यह किताब वहां रखी हुई थी।

लिखने और पढ़ने के थे शौक़ीन

Untitled Project 2023 10 14T101316.095

मार्गन ने बताया कि एक दिन वह घर में सफाई कर रही थीं और इसी दौरान किताब पर उसकी नजर पड़ी। किताब पर लार्चमोंट लाइब्रेरी का टैग उसने देखा। उन्हें फिर धीरे-धीरे बात समझ आने लगी कि उनके पिता का घर इसी लाइब्रेरी से सिर्फ 2 ब्लॉक की दूरी पर मौजूद था। वह एक लेखक थे और पढ़ने का भी शौक रखते थे। इसलिए वह किताबें लाया करता था और अपने बच्चों को इन्हें दिया करते थे। लाइब्रेरियन ने कहा कि यह बिल्कुल हैरानी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।