शराब असल में इंसानों के शरीर और दिमाग के लिए बहुत खतरनाक होती है। ये न केवल एक इंसान को बीमार करता हैं बल्कि मानसिक तौर पर भी इंसान की सोचने की शक्ति को कमज़ोर करता हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं की इंसानों के अलावा भी कोई शराब पी सकता हैं?
जी हाँ, आज हम अगर आपको बोले कि जंगल में जानवर भी नशे में धुत हो सकते हैं? तो इस पर आपका रिएक्शन क्या होगा? अफ़्रीका के जंगलों से एक ऐसा ही वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि जानवर कैसे इंसानों की तरह नशे में धुत होकर चाल चल रहे हैं और ये भी कहा जा रहा हेंकि ये जंगल में एक विशेष पेड़ के फल खाकर नशे में धुत हो रहे हैं।
आखिर क्या हैं शराबी जानवर का मामला
अफ़्रीका के एक जंगल में एक ख़ास पेड़ है जिसका नाम मारुला है। और इस पेड़ के फल खाने से यह के जानवर नशे में झूल रहे हैं। यह आसानी से उग जाने वाला पेड़ हैं और हर साल इस पर बहुत ही स्वाद वाले फल आते हैं। जब ये फल पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं तो वे पेड़ से नीचे गिर जाते हैं। जब जंगल के जानवर इन फलों को खाते हैं, तो वे अजीबोगरीब बर्ताव करना शुरू कर देते हैं क्योंकि फल उन्हें नशे में चूर कर देते हैं। किसी ने कुछ ऐसे ही जानवरों की हरकतों का एक मज़ेदार वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसको बहुत से लोगों ने देखा और उनक हंसी नहीं रुकी।
सभी जानवर नशे में दिखे धुत
वायरल वीडियो में, बहुत सारे जानवर एक पेड़ से मजेदार फल खा रहे थे। वे वहले ही शांति से बैठे हुए थे और अपने फलों का मज़ा ले रहे थे। लेकिन जल्द ही, उनमें से कुछ को अजीब लगने लगा और वे सीधे नहीं चल पा रहे थे। उनकी क्गाल टेढ़ी-मेढ़ी हो गयी थी। उन्हें गिरते हुए देखना वाकई मज़ेदार था जिस पर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया और वहथाके लगते हुए नज़र आएं। इसके अलावा, अगले दिन, बहुत सारे फल खाने के बाद कुछ जानवरों को हैंगओवर वाले लक्षण भी देखने को मिले।
लोगों को आया बेहद मजा
इस वायरल कॉमेडियन फनी वीडियो को बहुत से लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लाखों में व्यूज मिले हैं। कुछ लोगों को लगा कि यह सचमुच अजीब है क्योंकि जानवर अजीब तरीके से चल रहे थे। वहीं कुछ लोगो ने इस वीडियो का बहुत आनंद लिया और इसी बार बार देखा। लोग मारुला नामक फल से शराब बनाना भी पसंद करते हैं, लेकिन इसका असर जानवरों पर तभी होता है जब वे जंगलों में पके फल खाते हैं। वीडियो में जानवर शराब पीने के बाद बेहद अजीब हरकतें कर रहे थे. वे सचमुच बहुत अनोखे तरीके से चल रहे थे, जैसे कि वे पागल हों। यहाँ तक कि जिराफ़ और सूअर भी ऐसा कर रहे थे। लोगों ने बहुत इस वीडियो को देख बहुत ठहाके भी लगाएं।