अत्यंत शुभ माना जाता है अधिक मास में तुलसी की पूजा करना,जानिए इसका महत्व - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अत्यंत शुभ माना जाता है अधिक मास में तुलसी की पूजा करना,जानिए इसका महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की परंपरा काफ पुरानी है,परंतु पुरुषोत्तम मास मतलब अधिकमास में तुलसी की

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की परंपरा काफ पुरानी है,परंतु पुरुषोत्तम मास मतलब अधिकमास में तुलसी की पूजा करना सबसे ज्यादा शुभा एंव पुण्यकारी माना गया है। दरअसल अधिकमास में भगवान विष्णु के स्वरूपों की पूजा की जाती है। पुराणों में बताया गया है कि जिस घर में अधिकमास के दिनों में तुलसी की विशेष पूजा की जाती है वहां हर सदैव सुख-समृद्धि और सौभाग्य कायम रहता है। 
1601384654 untitled 2
अधिकमास में तुलसी का महत्व

बता दें कि अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा और बिना तुलसी के श्रीहरि का भोग अधूरा माना जाता है। वहीं घर में तुलसी का पौध होने से घर में पवित्रता बनी रहती है साथ ही घर से नकारत्मकता दूर होती है। इसके अलावा अधिकमास में तुलसी मंत्र और विष्णु मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे विष्णु भगवान की विशेष कृपा होती है। 
शुभ माने जातें है तुलसी के पत्ते
वहीं हिंदू मान्यताओं के मुताबिक हर घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। दरअसल तुलसी को बहुत शुभ माना जाता है। 
1601384735 30
मान्यता है पानी में तुलसी के पत्ते डालकर नहाना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा ही है। इसके अलावा आंगन में तुलसी का पौधा होने से घर के कलेश का निवारण होता है साथ ही मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। वैसे तुलसी को वास्तु दोष करने का सबसे अच्छा उपाय भी माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।