बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा शख्स, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पकड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा शख्स, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा था। स्थानीय

अक्सर ही लवर्स घरवालों से छुपकर मिलते हैं, मगर कई बार उनको ये काफी भारी भी पड़ जाता है। ज्यादातर बॉयफ्रेंड सबसे बचकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच जाते हैं लेकिन कई बार वो पकड़े भी जाते है और बुरी तरह पिटाई भी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है जहां एक शख्स बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया।
1685357757 burka 1665302429
यूपी के कानपुर में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। लेकिन वो उस से मिल पाता उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, ये युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा था। ऐसे में लोगों को बुर्का पहने अजीब दिखने वाली महिला को बच्चा चोर समझ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
1685357867 ैौ्
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले लोग उस वक्त हरकत में आए। जब उन्होंने अपने इलाके में एक शख्स को बुर्का पहने घूमता देखा। ऐसे में लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। ऐसे में जल्द ही उसकी पोल खुल गई कि बुर्के के अंदर कोई महिला नहीं बल्कि युवक है। इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 
1685357875 c573d6f0 8852 4987 b310 d1700f5ae613 1685273454025
जब पुलिस ने उस शख्स से पूछताछ की। तब उसने खुद बताया कि वो यहां अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर जाकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि उसका नाम अंसार है। वो औरैया जिले का रहने वाला है और वो अपने रिश्तेदार के घर के पास रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था।
अंसार ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के की ससुराल घाटमपुर में ही है और उसकी गर्लफ्रेंड का घर भी यहां ही है। इसलिए वो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ही छिपते-छिपाते बुर्का पहनकर आया था। हालांकि यहां लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने आने की खबर घाटमपुर के आस-पास इलाकों में भी आग की तरह फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।