बॉयफ्रेंड से मिले सरप्राइज को देखकर आग बबूला हुई गर्लफ्रेंड, इस वजह से कर लिया ब्रेकअप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉयफ्रेंड से मिले सरप्राइज को देखकर आग बबूला हुई गर्लफ्रेंड, इस वजह से कर लिया ब्रेकअप

लड़की ने खुद बताया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने एक सरप्राइज के तौर पर शादी की तैयारी की

सरप्राइज एक ऐसी चीज है, जो हर किसी को पसंद आता है। खासतौर पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड तो सरप्राइज पाकर अपनी सारी नाराजगी ही दूर कर लेते हैं। कपल्स आपस में एक-दूसरे को खूब सारे सरप्राइज देते है जिन्हें पाकर उनका पार्टनर खुश हो जाता है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी का सरप्राइज की वजह से ब्रेकअप हो जाए।
1687849271 signs of a hrealthy break up 640
ये बात तो सुनने में ही काफी अजीब है कि किसी का सरप्राइज की वजह से ब्रेकअप हो सकता है लेकिन ऐसा हुआ है। एक लड़की की स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसके बॉयफ्रेंड ने उसे एक शानदार सरप्राइज दिया था। मगर लड़की उस सरप्राइज को देखकर गुस्सा हो गई और फिर बाद में उसने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया।
1687849280 the first step in recovering from a breakup validation
दरअसल, हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की। उसने अपने बॉयफ्रेंड से मिले एक ऐसे सरप्राइज के बारे में बताया है कि जिसकी वजह से उसने ब्रेकअप कर लिया। इतना ही नहीं लड़की को अपने बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर उसे और भी ज्या दा गुस्साक आ गया और वो वेन्यूक से ही वापस लौट गई। लड़की ने बताया कि वो पिछले 5 साल से मार्क को डेट कर रही थी।
1687849288 words encouragement breakup painful
दोनों साथ में काफी खुश थे और दोनों एक-दूसरे के साथ शादी बगैरा को लेकर भी बात करते थे लेकिन उनका जल्दी शादी करने का कोई प्लॉन नहीं था। लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड मार्क ने उसे काफी महंगी जगह पर इनवाइट किया था। उसे लगा था कि बॉयफ्रेंड ने उसे किसी बड़ी आलीशान पार्टी में बुलाया है इसलिए वो वहां पर अच्छीट और खूबसूरत ड्रेस पहनकर पहुंची थी लेकिन सरप्राइज वाली लोकेशन पर पहुंच कर उसे झटका लगा।
1687849299 nick 2bayako wedding 522 websize
लड़की ने बताया कि वहां पर उसके परिवार समेत दोस्तक और सैकड़ों लोग मौजूद थे, जो उसी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही लड़की ने वहां पर एंट्री  ली तो सब उसका स्वागत करने लगे। फिर जाकर उसने बॉयफ्रेंड से पूछा तो उसे पता चला कि ये सारा इंतजाम उन दोनों की शादी के लिए किया गया था। मार्क ने उसे खुश करने के लिए सरप्राइज दिया था लेकिन ऐसा सरप्राइज पाकर लड़की गुस्सा हो गई।
1687849314 breakup woman in bed feature 1320w jr 1
शादी की अरेजमेंट देखकर बौखलाई गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड से बोला कि हम दोनों साथ में शादी का फैसला लेने वाले थे और तुमने फालतू का सरप्राइज देकर मूड की खराब कर दिया। इसी के साथ लड़की ने बताया कि उसने बॉयफ्रेंड को समझाने की बहुत की कोशिश की। मगर वो उसकी बात को समझने के लिए तैयार नहीं था। वहां मौजूद हर किसी का कहना था कि मैं ओवररिएक्ट कर रही हूं।
मगर मुझे सरप्राइज शादी का आइडिया बिल्कुल भी समझ नहीं आया। शादी को दोनों पार्टनर का आपसी फैसला होता है और इसके लिए दोनों की रजामंदी भी जरुरी होती है। इसलिए मैंने मार्क से ब्रेकअप कर लिया। वहीं, मार्क ने कहा कि उसे लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड इससे खुश होगी। मगर शख्स के इस सरप्राइज के चलते ही उसका रिश्ता खत्म हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।