सूरज निकलने से पहले पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं लोग, जानें भारत के किस हिस्से में है ये अनोखी जगह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सूरज निकलने से पहले पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं लोग, जानें भारत के किस हिस्से में है ये अनोखी जगह

बिहार में एक ऐसा गांव है जहां लोग सुबह उठने के बाद सूर्योदय से पहले पूरे गांव का

सुबह-सवेरे भारत में सबसे पहले लोग पूजा-पाठ करते हैं और सूर्य देव को जल चढ़ाकर ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कुछ भारतीयों की तो सूर्य नमस्कार किए बिना मानों सुबह ही नहीं होती है। मगर क्या आप जानते है कि भारत के एक प्रदेश में लोग सूर्येदय से पहले ही पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं। चलिए बताते है आखिर क्यों करते है लोग सुबह-सवेरे गांव का भ्रमण।
1692179446 01 33
बिहार में बसे इस गांव के आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग सुबह सूर्योदय से पहले ही पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं। हम जिस गांव की बात कर रहे हैं वो बिहार में जमुई जिला खैरा प्रखंड में स्थित है उसका नाम घनबेरिया गांव है। जहां के लोग तड़के सुबह 4 बजे प्रतिदिन गांव का चक्कर लगाते हैं। ना सिर्फ चक्कर लगाते हैं बल्कि साइकिल पर लाउड स्पीकर लगाकर मंत्रों का जाप और भजनों का जाप भी करते हैं।
1692179457 pngtree the sun shines over the forest valley stock photo picture image 2497207
सुबह 4 बजे उठकर पूरे गांव का चक्कर लगाने वाले ग्रुप में शामिल सभी लोग पूरे गांव में भजन गाते हुए घूमते हैं। ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य गांव में सुख-शांति और समृद्धि कायम करने का प्रयास है। इसी वजह से गांव के लोग अलार्म लगाकर नहीं सोते है क्योंकि रोजाना जैसे ही उनके कानों में मंत्र और भजनों की आवाज जाती है तो वो अपने आप ही उठ जाते हैं।
1692179492 prabhatkhabar 2f2022 11 2f20f74df8 c36e 4345 817b eea16ee12d6a 2fm1
इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह ऐसे भगवान का नाम लेने से उनका कल्याण तो होता ही है, साथ ही सुबह की मॉर्निंग वॉक भी हो जाती है। उठने के बाद भगवान का नाम लेने से लोगों की सेहत बनी रहती है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सुबह भगवान का नाम लेने से इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी कल्याण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।