सड़क पर भीख मांगती दिखी एक Teacher, Offer ने बदल दी पूरी किस्मत, जानिए पूरा किस्सा... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सड़क पर भीख मांगती दिखी एक Teacher, Offer ने बदल दी पूरी किस्मत, जानिए पूरा किस्सा…

सोशल वीडियो पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का किनारे बैठी बुजुर्ग महिला

एक व्यक्ति की किस्मत को बदलने में देर नहीं लगती और न ही अच्छी किस्मत अपने आप आती है। कई बार ईश्वर के भेजे  नेक इंसान भी हमारे परेशानी के दूर करने के लिए आते हैं। चेन्नई में एक बुजुर्ग महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जब एक अंजान लड़का की वजह से बूढ़ी महिला की लाइफ पूरी तरह बदल गई। वो बूढ़ी महिला 81 उम्र में चेन्नई  की सड़कों पर भीख मांगती थी, पर अब शायद उसे भीख मांगने की जरूरत कभी नहीं होगी।
हाल ही में मोहम्मद आशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो सड़क किनारे बैठी बुजुर्ग महिला से बात कर रहा है। युवक ने उस महिला के बारे में सब कुछ बताया। वो महिला चेन्नई की सड़कों पर भीख मांगती थी जब एक बार की नजर उसपर पड़ी। उसने तय किया कि वो उससे बात करेगा। बात करते समय उसे पता चला कि उस महिला का नाम मर्लिन है और वो 81 साल की है। वो म्यांमार से है। शादी के बाद वो पति के साथ भारत चली आई थी पर धीरे-धीरे उसके परिवार के लोगों का देहांत हो गया और वो अकेली रह गई। 

बता दें महिला पहले स्कूल में इंग्लिश की टीचर थी और बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाया करती थी। महिला ने लड़के से भी अंग्रेजी में ही बात की। उसकी कहानी सुनकर लड़का भी भावुक हो गया। लड़के ने मदद की चाह से उसे एक ऑफर दिया कि वह अंग्रेजी के वीडियो बनाने में उसकी मदद करे। महिला ने ऑफर को स्वीकार कर लिया। अंग्रेजी के वीडियो बनाने में उसकी मदद करे और उन वीडियोज के जरिए उसकी जो भी कमाई होगी, उसमें से कुछ हिस्सा वो लड़का मर्लिन को देगा। इस तरह वो मर्लिन को भीख मांगने से रोकना चाहता था और आखिरकार मोहम्मद अपने कार्य में सफल भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।