पोलैंड की महिला को भा गया देसी छोरा, हजारीबाग का शादाब और पोलाक के बीच कुछ इस तरह हुआ इश्क़? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पोलैंड की महिला को भा गया देसी छोरा, हजारीबाग का शादाब और पोलाक के बीच कुछ इस तरह हुआ इश्क़?

पोलैंड की महिला को भा गया देसी छोरा, हजारीबाग का शादाब और पोलाक के बीच कुछ इस तरह

वो कहते हैं न कि प्रेम इस दुनिया के हर नियम, कायदे-कानूनों से एकदम परे हैं। ये किसी भी नियम, बंधन या सीमाओं में निर्धारित नहीं होता हैं। बल्कि ये तो वो उड़ता परिंदा हैं जो खुले आसमान में अपना आशियाना बनाता हैं। ऐसे ही सीमाओं से परे एक मामला झारखंड के हजारीबाग से सामने आया हैं। जहां शादाब और पोलैंड की रहने वाली पोलाक बारबरा के बीच सोशल मीडिया के ज़रिये ऐसी नज़दीकियां बढ़ी के उनका मन बस एक दूसरे का ही होकर रह गया। 
1689754316 1502868208 4784
दोनों के बीच पहले सिलसिला सिर्फ बात-चीत से शुरू हुआ लेकिन फिर इश्क ने ऐसी दस्तक दी के पोलाक सात समुंदर पार करके हजारीबाग आ गई और अपने प्यार से मिल बैठी। जिसके बाद दोनों ने अपने प्रेम को एक सीढ़ी और चढ़ाते हुए हजारीबाग एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया है। जी हाँ दोनों अपने प्यार को लेकर काफी ज़्यादा सीरियस नज़र आ रहे हैं। 
1689754323 love happened on instagram woman from poland reached hazaribagh lover
हजारीबाग के खुटरा निवासी शादाब बताते हैं कि, ‘वह शॉर्ट वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर अपलोड किया करते हैं. जिसके साथ ही वह इन दिनों मुंबई में फिल्मों में संघर्ष कर रहे हैं। रील के माध्यम से पहले दोनों की दोस्ती हुई, फिर देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल बैठी। पोलाक 2021 में भी शादाब से मिलने भारत आई थी और दोनों के प्यार ने हवा पकड़ ली। जिस दौरान दोनों ने भारत घूमा, फिर एक-दूसरे को प्रपोज किया, जिसके बाद शादाब आगे बताते हैं कि हम दोनों ने काफी समय साथ में गुजारा, फिर आखिरकार निर्णय लिया कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए।
पोलैंड की महिला को मन भाया देसी बॉय 
1689754300 polish 20women
अब बात करे पौलेंड कि इस महिला कि तो वह बताते हैं कि, वह अभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई हैं। उनका टूरिस्ट वीजा 2027 तक का है। लेकिन, वह शादी के बाद यहां से पोलैंड वापस चली जाएंगी। वह पोलैंड में एक निजी कंपनी चलाती हैं साथ ही उनकी एक 8 साल की बेटी भी है। जिस दौरान उनका अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। साथ ही पोलाक ने कहा, भारत काफी अच्छा देश है, जहां भी जाती हूं लोगों का काफी प्यार मिलता है। शादाब भी काफी साफ दिल का व्यक्ति है। मेरे से प्यार करता है, सम्मान करता है, मेरी बच्ची से भी प्यार करता है। 
फ्यूचर का हैं ये प्लान 
1689754342 18 07 2023 polis women 23475293
आपने आगे फ्यूचर की बात करते हुए शादाब बताते हैं कि, ‘शादी के बाद वह पोलैंड जाकर एक स्थायी नौकरी ढूंढेंगे, ताकि बेहतर तरीके से अपने आने वाले जीवन यापन को चला सके। जिस दौरान बीच-बीच में वह भारत आते-जाते रहेंगे। परिवार के लोग भी इस बात पर सहमत हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।