अपनी पत्नी और बच्चों को याद करके शख्स बन गया अमीर, रातों-रात चमक उठी किस्मत, जानें कैसे हुआ करिश्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी पत्नी और बच्चों को याद करके शख्स बन गया अमीर, रातों-रात चमक उठी किस्मत, जानें कैसे हुआ करिश्मा

वह अपनी पत्नी और बच्चों की जन्मतिथि के अनुसार टिकट खरीदते थे। एक दिन उसने 30 युआन यानी

आप भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते होंगे, हर कोई करता है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आप भी कभी न कभी अपने पति या पत्नी से पूछते होंगे, कि आप कैसे है? उनकी तबियत का हाल चाल जानना आपका फर्ज बनता है। एक शख्स ने अपने पार्टनर से कुछ ऐसा कहा जो उसके लिए काफी काम कर गया। अब वो शख्स अपने कुछ बोले गए शब्दों के वजह  से रातों-रात अमीर बन गया। 
1689951335 untitled project (19)
वो अपनी पत्नी को याद करके करोड़पति बन गया है। चीन का एक शख्स काफी भाग्यशाली निकला। पत्नी की याददाश्त दूर करने से उसकी किस्मत चमक गई। वह रातों-रात करोड़पति बन गया। 30 साल का यह शख्स झेजियांग प्रांत के हांगझू में रहता है। वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे थे। लेकिन वह अपने परिवार के साथ नहीं रहते थे।
1689951399 untitled project (20)
काम के सिलसिले में उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ा। वह अपनी पत्नी और बच्चों से दूर दूसरे शहर में काम कर रहा था। उसे अपनी पत्नी और बच्चों की बहुत याद आती थी। इसी याद में उन्होंने ऐसा काम किया कि उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों की याद में लॉटरी टिकट खरीदना शुरू किया। वह अपनी पत्नी और बच्चों की जन्मतिथि के अनुसार टिकट खरीदते थे। 
1689951470 untitled project (21)
एक दिन उसने 30 युआन यानी 300 रुपये के 15 लॉटरी टिकट खरीदे और उसने लॉटरी जीत ली। उन्हें प्रति लॉटरी 5.15 मिलियन युआन के हिसाब से कुल 77.1 मिलियन युआन मिले। उन्होंने भारतीय मुद्रा में 90 करोड़ रुपये जीते।  पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों की याद में लॉटरी टिकट चुना।
1689951531 untitled project (22)
अब बताया जा रहा है कि जहां शख्स पहले नौकरी के लिए तरस रहा था, वो आज पैसे वाला बन गया है। उसकी किस्मत चमक गई है। आपने एक बात तो सुना होगा, जो होता है अच्छे के लिए होता है और ये बात इस शख्स के ऊपर सही रूप से काम कर गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।