शख्स के सूपी से निकला ज़िंदा मेंढक, आधा पीने के बाद पड़ी नज़र, रेस्त्रां ने मांगी माफ़ी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शख्स के सूपी से निकला ज़िंदा मेंढक, आधा पीने के बाद पड़ी नज़र, रेस्त्रां ने मांगी माफ़ी!

हाल ही में एक कस्टमर के साथ हुई घिनौनी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उसके

जब से दुनिया को हिला कर रख देने वाली बीमारी कोरोना ने अपनी दस्तक दी हैं तब से सभी रेस्त्रा और होटल्स में साफ़-सफाई को लेकर और भी ज़्यादा ध्यान रखा जाना शुरू हो चूका था। लेकिन लगता है कि अब वो डर लोगों के मन से समय के साथ खत्म होता जा रहा है। तभी तो अब रेस्त्रां के खाने में लापरवाही के कई मामले सामने आने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक जापानी शख्स ने अपने साथ हुई बेहद घिनौनी घटना शेयर की। इस शख्स के सूप से उसे एक जिंदा मेंढक मिला। शख्स को ये मेंढक सूप में तैरता मिला। जबतक उसका ध्यान मेंढक पर जाता, उसने आधा सूप खत्म कर लिया था।
1685256322 udon noodle soup sq 7
बता दे कि ये घटना जापान की है। उसने रेस्त्रां से अपने लिए (उदों) UDON आर्डर किया था जब उसे कहते हुए उसके सामने जो आया उससे उसकी आँखें ही चौन्दिया गयी। ये एक ख़ास तरह की जापानी डिश है। इसमें गेंहू के आटे से नूडल्स बनाए जाते हैं। इस नूडल को कई तरीके से खाया जाता है। खासकर इसे सूप में मिलाकर चाव से खाया जाता है। शख्स ने भी इसी नूडल्स का सूप ऑर्डर किया था। शख्स ने इसे रेस्त्रां में खाने की जगह पैक करवाया था। रास्ते में जब उसने आधा सूप पी लिया तब उसे इसमें जिंदा मेंढक उछलते नजर आया।
नीचे छिपा बैठा था मेंढक
1685256410 frog japan marugame seimen
शख्स ने बताया कि उसे घर जाने में देर हो रही थी। साथ ही जोरों की भूख भी लगी थी। इस वजह से उसने सूप को पैक करवा लिया था। रेस्त्रां ने एक गहरे ग्लास जैसे जार में सूप दिया था, जिसे वो चम्मच से पी रहा था। अचानक उसे अहसास हुआ कि उसके सूप के गिलास में कुछ उछल रहा है। जब उसने ढक्कन खोलकर अंदर देखा तो हैरान रह गया। गिलास के अंदर एक मेंढक था, जो जिंदा था और उछल रहा था। ये देखने के बाद शख्स को उबकाई आ गई।
रेस्त्रां ने मांगी माफ़ी और कही ये बात
1685256405 unnamed (3)
इस घटना के तुरंत बाद शख्स ने इसका वीडियो बनाया। उसने ये वीडियो सोशल भी कर दिया। इसके अलावा रेस्त्रां को भी इसकी शिकायत की। रेस्त्रां ने घटना को देखते हुए शख्स से माफ़ी मांगी। रेस्त्रां ने अपनी सफाई में कहा कि सूप की पैकिंग के दौरान ये मेंढक अंदर चला गया होगा। वहीं शख्स ने लोगों से इस तरह बाहर से खाना पैक करवाते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। उसने कहा कि बिना देखे खाना खाने का ऐसा अंजाम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।