सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक हाउस वाइफ का CV, लिखा घर चलाने का 13 साल का अनुभव, देखें पोस्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक हाउस वाइफ का CV, लिखा घर चलाने का 13 साल का अनुभव, देखें पोस्ट

उन्होंने अपने सीवी में होममेकर लिखा है, इसके साथ ही उन्होंने अपने काम का भी जिक्र किया है।

कई महिलाएँ नौकरी करती हैं तो कुछ हाउस वाइफ होती है। हाउस वाइफ का काम सबसे कठिन माना जाता है। क्योंकि महिलाएं घर पर 8, 9 घंटे काम करने के लिए नहीं होती हैं। इतना ही नहीं, उन्हें एक हफ्ते मे एक भी छुट्टी नहीं मिलती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे में एक महिला के लिए अपना सीवी बनाना कैसा होगा? अब हाल ही में एक हाउसवाइफ का सीवी सामने आया है। 
1691418372 project (74)
जो वायरल हो रहा है, इस सीवी को आपको भी देखना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक महिला का सीवी चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने अपने CV में अपने काम और समय का सारा हिसाब-किताब बताया है। जो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच रहा है। सीवी के मुताबिक, महिला ने फरवरी 2008 से जुलाई 2009 तक न्यूयॉर्क में एक कंपनी के लिए काम किया। 
1691418379 housewife cv
अगस्त 2009 से वह टेक्सास, अमेरिका और नई दिल्ली में हाउस वाइफ के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने सीवी में होममेकर लिखा है, इसके साथ ही उन्होंने अपने काम का भी जिक्र किया है। वह समय की पाबंद है। महिला के पास 13 साल के काम का अनुभव है। महिला ने आगे लिखा कि वह अपने दोनों बच्चों के जन्म के बाद से ही उनका बहुत ख्याल रख रही है। 
1691418388 project (73)
वह उनके होमवर्क में मदद करती है, प्रोजेक्ट बनाती है, उनके हर काम में सहायता करती है और उनकी पढ़ाई और खेल का ध्यान रखती है। इसके साथ ही वह परिवार के अन्य सदस्यों का भी ख्याल रखती हैं। इस बीच एक लिंक्डइन यूजर  ने हाल ही में यह सीवी शेयर किया है। 
1691418399 housewife cv 1
उन्होंने सीवी शेयर करते हुए लिखा कि ये भी बहुत जरूरी काम है, जिसे लोग काम नहीं मानते। वैसे इस सीवी को देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है, क्या आप इस बात से सहमत है कि महिलाओं की मेहनत को कोई नहीं देखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।