इस लड़की ने 'भारत' के गाने पर अपने जबरदस्त डांस मूव्‍स से किया लोगों को दीवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस लड़की ने ‘भारत’ के गाने पर अपने जबरदस्त डांस मूव्‍स से किया लोगों को दीवाना

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म भारत इसी साल ईद पर रिलीज हुई है। इस फिल्म

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म भारत इसी साल ईद पर रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्‍म के गाने दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। सलमान खान की फिल्म भारत का ऐ थे आ गाना बहुत पसंद किया गया है।
1561904212 salman khan
सलमान खान ने इस गाने में कैटरीना कैफ के साथ डांस किया है। इस गाने में कैटरीना ने शानदार डांस किया है। इस गाने के डांस स्टेप को कई लोगों ने फॉलो किया है और वह अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
1561904045 screenshot 22

वीडियो देख चुके हैं 8 लाख से ज्यादा लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को Pooja Shah Choreographer नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में लड़की ने शानदार डांस किया है।
1561904116 screenshot 23
अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। इस वीडियो को लोगों ने अपने रिएक्‍शन भी दिए हैं। इस लड़की ने वीडियो में इतने जबरदस्त डांस मूव्स किए हैं जिसे देखकर लोग दीवाने हो गए हैं।
1561904143 screenshot 25
 हर कोई सोशल मीडिया पर आज के युग में जुड़ा हुआ है। देश के युवा इस सोशल मीडिया के माध्यम से अपना टैलेंट दिखाते हैं और जिसमें वह सफल भी रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए कई लोग अपना टैलेंट दिखाने में सफल रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।