सऊदी अरब में कूड़ा जलाने पर लगा 2000 रियाल का जुर्माना, जानें क्या है पूरी कहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सऊदी अरब में कूड़ा जलाने पर लगा 2000 रियाल का जुर्माना, जानें क्या है पूरी कहानी

अब हाल ही में एक खबर सामने आ रही है, जिसमे अगर कोई भी कूड़ा जलाते हुए पाया

सभी देश पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े कदम उठाते है। कुछ नियम बनाए जाते है, नए-नए तरीको से पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जाएं, लेकिन कहा जाता है न कि एक कानून का सही से पालन तब ही किया जा सकता है, जब उस देश के नागरिक ठीक हो लोग ही अपने कानून को तोड़ते है। अब हाल ही में एक खबर सामने आ रही है, जिसमे अगर कोई भी कूड़ा जलाते हुए पाया गया तो उसको 2000 रियाल तक का जुर्माना लगाया जाएगा। 
1691144191 municipal solid waste msw waste disposal pile of plastic garbage.recycling disposal waste pollution and waste disposal woima corporation
हाल ही में इस देश ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। खाड़ी देश सऊदी अरब में पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय ने चेतावनी दी है। बैन क्षेत्रों के अलावा अन्य स्थानों पर जंगलों और राष्ट्रीय उद्यानों में कचरा जलाना नियम के खिलाफ होगा। 
1691144529 project (17)
अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसको नियम के अनुसार पहली बार उल्लंघन पर 500 रियाल का जुर्माना, दूसरी बार 1000 रियाल का जुर्माना और तीसरी बार 2000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा। यह सारे नियम वनस्पति बचाने और उसको विकसित करने और मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए पर्यावरण अधिनियम के अनुसार है। 
1691144730 0521 8 1
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि वहां की मंत्रालय ने ये भी कहा है कि हो सकता आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से बढ़े और जंगल और वनस्पति में आग लगने की संभावना की चेतावनी दी है। आपको बता दे कि इस साल सभी जगहों पर काफी गर्मी पड़ रही है, तो इसको देखते हुए सऊदी की सरकार ने कई बड़े फैसले किए है। 
1691144357 project (16)
मंत्रालय ने पर्यावरण की रक्षा के लिए जंगलों, राष्ट्रीय उद्यानों और सभी वनस्पतियों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत जंगलों, राष्ट्रीय उद्यानों और वनस्पतियों में आग की रिपोर्ट करने के लिए 911 पर कॉल करने के लिए भी कहा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।