अब IIT बॉम्बे के हॉस्टल में घुस गई गाय, किताब के पन्ने चबा गई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब IIT बॉम्बे के हॉस्टल में घुस गई गाय, किताब के पन्ने चबा गई

एक बार फिर से आईआईटी बॉम्बे सुर्खियों में आ गया है। इस बार भी गाय ही सुर्खियों में

एक बार फिर से आईआईटी बॉम्बे सुर्खियों में आ गया है। इस बार भी गाय ही सुर्खियों में आने की वजह है। एक गाय को आईआईटी के हॉस्टल में देखा गया है। सोशल मीडिया पर गाय की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही कहा गया है कि अाईआईटी के स्टूडेंट की बुक के पन्नों को खाते हुए गाय को देखा गया है। आईआईटी के होस्टल नंबर 3 में इस गाय को देखा गया है। 
1568633705 cow in iit bombay hostel
आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में घुसी गाय 
सोशल मीडिया पर इस गाय की तस्वीर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, इस इलाके में कुत्तों की बढ़ती आबादी के कारण इनकी अपस्थिति तो यहां पर दिखती थी, लेकिन हॉस्टल में गाय के पहुंचने के मामले कम ही सुनाई देते हैं। अभी हाल में ऐसे मामले बढ़े हैं। इसके लिए कुछ किया जाना चाहिए। 
क्लास रूम में भी गाय घुस गई थी
इससे पहले भी आईआईटी बॉम्बे गाय की वजह से सुर्खियों में आ चुका है। एक गाय आईआईटी बॉम्बे के क्लास रूम में घुस गई थी। क्लास रूम में गाय के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो के बाद एक कमेटी का भी मैनेजमेंट ने गठन किया है। वहीं इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा था कि जेईई क्या गाय ने भी पास कर ली?
बता दें कि जब यह गाय कैंपस में घुस आई थी तो उसने एक छात्र को घायल किया था। मैनेजमैंट के पास जब यह खबर गई तो उन्होंने कमेटी बनाने का फैसला किया और बना दी गई। छात्रों के साथ कई लोगों ने कहा कि पहले तो कैंपस में गाय देखती थी लेकिन यह पहली बार है जब गाय ने बच्चों की किताब के पन्ने खाएं हैं। 
8 साल पहले किया गया था दावा 
इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसमें यह कहा ज रहा है कि 8 साल पहले एक यूजर ने हॉस्टल में गाय आने का दावा किया था। आईआईटी मैनेजमेंट पर इस दावे के बाद से सवाल खड़े हो गए हैं। 

इस मामले पर आईआईटी बॉम्बे के प्रवक्ता ने बात करते हुए कहा, इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि तस्वीर आईआईटी बॉम्बे हॉस्टल की है। इस मामले की पुष्टि करते हुए आईआईटी बॉम्बे की कैटल कमेटी ने कहा कि गाय जैसे पशुओं की संख्या कैंपस में पिछले कुछ दिनों में तीना गुना बढ़ गई है। 
1568633590 cow in iit bombay class room
आईआईटी बॉम्बे के प्रवक्ता ने कहा है कि गाय जैसे पशुओं का कैंपस में आने पर कड़े कदम उठाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि गार्ड को सख्त तौर पर बोला जाएगा कि गाय जैसे पशुओं को क्लास जैसी जगह से दूर रखा जाए। आईआईटी बॉम्बे ने इस समस्या के लिए एनजीओ की भी मदद ली है ताकि वह इन पशुओं को कैंपस से दूर रखे सकें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।