मुंबई को सपनों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई की चका-चौंध हर किसी को खींच लाती है। हालांकि मुंबई में कई ऐसे भी इलाकें हैं जो बहुत डरावने हैं। उन डरावनी जगहों पर लोग बहुत कम जाना पसंद करते हैं। हम आपको मुंबई के हॉन्टेड इलाकों के बारे में बताएंगे। मुंबई शहर की भी गलियां भूत-प्रेत की वजह से बहुत लोकप्रिय हैं। चलिए मुंबई के 10 डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं।
1. आरे मिल्क कॉलोनी
आरे मिल्क कॉलोनी मुंबई की डरवानी जगहों में से एक है। दरअसल यहां के लोग कहते हैं कि एक औरत लोगों से 10 बजे के बाद लिफ्ट मांगती है। इस इलाके के लोग सबको यही सलाह देते हैं कि यहां पर 10 बजे के बाद नहीं घूमने। अगर आप इस इलाके में निकलते हैं तो याद से किसी को भी लिफ्ट मत दें।
2. टावर ऑफ़ साइलेंस
मुंबई में टावर ऑफ साइलेंस मालाबार हिल्स में है और इस टावर की छत नहीं है। इस जगह पर पारसी लोग अपने धर्म के मुताबिक मरने वाले व्यक्ति को आखिरी पड़ाव के लिए यहां पर रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसके पहाड़ी रास्ते में कई भूत-प्रेस हैं। इस डरावनी जगह पर कोई भी रात को नहीं जाता है।
3. माहिम- डिसूज़ा चौल
मुंबई के माहिम इलाके की डिसूजा चौल में लोगों को एक औरत का भूत दिखता है। इस जगह पर जो औरत दिखाई देती है दरअसल वह कुवें से पानी भरने के दौरान उसमें गिर गई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस चौल के लोगों ने रात को इस औरत को चौल के कोरिडोर में घूमते हुए देखा है।
4. संजय गांधी नेशनल पार्क
संजय गांधी नेशनल पार्क में अजनबी व्यक्ति को लोगों ने कई बार देखा है। वह व्यक्ति उन लोगों के साथ कुछ देर तक चलता है फिर कुछ समय बाद वह हवा में गायब हो जाता है। वन रक्षकों ने इस तरह की कहानी कई बार सुनाई है।
5. वृंदावन सोसाइटी
ये सोसाइटी मुंबई के सबसे पॉश इलाके में है। लेकिन इसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। इस सोसाइटी के लोग कहते हैं कि इस सोसाइटी में एक व्यक्ति की आत्मा घूमती रहती है। दरअसल इस व्यक्ति ने सोसाइट में आत्महत्या की थी। यहां के चौकीदारों ने कहा है कि अदृश्य शख्स ने उन्हें थप्पड़ मारा है।
6. ग्रैंड परादी टावर्स
यह टॉवर मुंबई के मालाबार हिल्स में है और इसका निर्माण 1970 में हुआ था। इस टॉवर में कई ऐसे फ्लैट हैं जो अभी तक भी खाली हैं। इस टॉॅवर के लोग कहते हैं कि यह पर कई लोगों की आत्मा घूमती रहती हैं। दरअसल यहां एक ही परिवार के लोगों ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
7. मार्वे और मड आइलैंड रोड
लोगों को एक शादीशुदा महिला इस रोड पर नजर आती है। लोगों की गाडिय़ों के पास आकर यह महिला अजीब से आवाजें निकालती है जिसके बाद लोग डर जाते हैं। इस महिला की इन आवाजों की वजह से लोगों का यहां पर एक्सिडेंट भी हो गया है।
8. पूनम चैम्बर्स
पूनम चैंबर्स की अब तक की सबसे बुरी किस्मत रही है। 1993 में यहां बम धमाके हुए थे और 1997 में यहां पर एक दीवार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी। यहां के लोगों का कहना है कि रात में यहां पर भूत-प्रेत भटकते रहते हैं।
9. ताज महल होटल
यकीनन ताजमहल होटल बाहर से बहुत सुंदर दिखता है, हालांकि, अंदर के बारे में ऐसा कुछ नहीं है। यहां पर वास्तुविद ने वास्तु दोष के कारण यहां पर आत्महत्या कर ली थी। ऐसा कहा जाता है कि यह शख्स रात में पुराने विंग की लॉबी में भटकता रहता है। इसके बारे में होटल के कर्मचारियों और मेहमानों ने बताया है।
10. माइंडस्पेस बैकडोर
दिन के दौरान इस सड़क पर शांति होती है क्योंकि यहां पर प्रेमियों और कॉलेज के बच्चे ही होते हैं। हालांकि रात में यहां पर अजीब से आवाजें आती हैं। यहां पर आधी रात को 2 से 3 बजे लोगों को चीखें की आवाजें आती हैं।