Kashmir में होगा 71वें 'Miss World' Competition का आयोजन, 27 साल बाद भारत करेगा कार्यक्रम की मेजबानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kashmir में होगा 71वें ‘Miss World’ Competition का आयोजन, 27 साल बाद भारत करेगा कार्यक्रम की मेजबानी

दुनिया के सबसे बड़े खिताब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन इस साल के अंत में कश्मीर में होगा,

‘मिस वर्ल्ड’ ब्यूटी पेजेंट में सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इसमें कई देशों की महिलाएं हिस्सा लेती है। कई अलग-अलग राउंड होने के बाद आखिर में एक लड़की के सिर पर ताज सजाया जाता है। अक्सर ये प्रतियोगीता विदेश में ही होती है लेकिन इस बार यह प्रतियोगिता भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में होने वाली है।
1693299147 20 32 313395731pti08 28 2023 000065b
कश्मीर में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
 बता दें, दुनिया के सबसे बड़े खिताब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन इस साल के अंत में कश्मीर में होगा, जिसमें 140 देश की अप्सराएं हिस्सा लेगीं। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई, जिसमें मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगेन और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स शामिल हुई। उन्‍होंने बताया कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के लिए कश्‍मीर को चुना  गया है।
1693299203 karolina bielawska in kashmir 1693207268
1996 में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
बता दें, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने भारत में आयोजित हो रही 71वीं प्रतियोगिता पर कहा कि भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी करना घर लौटने जैसा है क्योंकि प्रतियोगिता में देश से बहुत सारे विजेता हैं। कई देश प्रतियोगिता की मेजबानी में रुचि रखते थे क्योंकि यह एक अच्छा अवसर है लेकिन उन्होंने भारत को चुना। भारत, जिसने छह बार इस अवार्ड को जीता है, 27 साल के बाद भारत प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी।
डल झील का किया दीदार
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले के साथ कश्मीर के दौरे पर आईं मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का कश्मीर की वादियों में रंगी हुई नजर आई। वहीं  मिस वर्ल्‍ड ने और लोगों के साथ कश्मीर के लोकल फाइव-स्टार होटल में कश्मीरी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इसके बाद वे श्रीनगर की फेमस डल झील भी घूमने पहुंची, जहां उन्होंने मशहूर शिकारा नाव की सवारी की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।