ये 7 साल की बच्ची लोगों को '4 दिन हो गए कश नहीं लिया, सिगरेट दो ना !' कहकर छुड़ा रही है सिगरेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये 7 साल की बच्ची लोगों को ‘4 दिन हो गए कश नहीं लिया, सिगरेट दो ना !’ कहकर छुड़ा रही है सिगरेट

नासिक की सात साल की लड़की इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। इस लड़की का नाम हृदया है

नासिक की सात साल की लड़की इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। इस लड़की का नाम हृदया है और यह क्विट टोबैको नाम का एक अभियान चला रही है। हृदया पान की दुकानों पर जाकर लोगों से सिगरेट छोड़ने के लिए कहती है। सबसे खास बात यह है कि इस बच्ची के अपील करने से अब तक 50 लोगों ने सिगरेट को छोड़ दिया है।
1560779243 screenshot 35

यह छोटी सी बच्ची लोगों से करती है छोड़ने की अपील 

हृदया के ऐसा करने के पीछे एक भावुक कहानी है जिसे जानकर आप भी यकीनन दुखी हो जांएगे। दरअसल हृदया के चाचा थे जिन्हें सिगरेट पीने की बहुत बड़ी लत थी। इसकी वजह से उनको कैंसर हो गया था और उनकी मौत भी हो गई।सिरगेट की छवि को उसके चाचा की मौत ने बिल्कुल खराब कर दिया है। सिगरेट को लेकर हृदया के छोटे से दिल में कई ऐसे सवाल पैदा होने लगे। 
1560779275 103159953 a7f1c283 7ba9 4e2a a662 e34e15bd8b09
इसी बीच एक दिन हृदया ने अपने पापा से पूछ लिया कि सिगरेट पीने से कैंसर हो जाता है? तो उसके पापा ने जवाब देते हुए कहा हां होता है। उसके बाद हृदया ने अपने पापा से सवाल किया कि क्या मैं लोगों को सिगरेट पीने से मना करूंगी तो वह मान जाएंगे। उसके बाद पापा ने उसे जवाब देते हुए कहा, हां। 
1560779308 smoking
 
इस 7 साल की छोटी सी हृदया ने मन ही मन में ठान लिया कि वह लोगों को सिगरेट पीने से रोकेगी। यही वजह है जब वह पान की दुकान पर किसी भी शख्स को सिगरेट पीते हुए देखती है तो वह उन्हें पीने से रोकती है और उनसे अपील भी करती है कि वह इसे ना पीएं। अगर कोई इसकी बात नहीं मानता है तो वह उनसे कहती है अंकल, चार दिन से कश नहीं लिया। दो-तीन कश दो ना….
1560779345 15810350 303
लोग जब इस प्यारी से लड़की के मुंह से यह शब्द सुनते हैं तो उनका दिल पिघल जाता है। उसके बाद तो उन लोगों के हाथों से सिगरेट खुद ही छूट जाती है। उसके बाद हृदया उन सभी लोगों को अपने वाट्सएप ग्रुप पर एड करती है। उसके बाद वह उन्हें सिगरेट छोड़ने के लिए कई वीडियो भी भेजती है।
1560779401 bblho5s
 हृदया कहती है कि उसे ऐसा करने से बहुत खुशी मिल रही है। अभी ताे हृदया पढ़ाई कर रही है। लेकिन हृदया का सपना है कि वह अपनी इस क्विट टोबैको कैम्पेन को और भी आगे लेकर जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।