गणेशोत्सव: हैदराबाद में 61 फीट के गणपति होंगे विराजमान, दावा- देश में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गणेशोत्सव: हैदराबाद में 61 फीट के गणपति होंगे विराजमान, दावा- देश में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी

पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी

पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी इस साल मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है लेकिन जो धूम-धाम गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र में दिखाई देती है वह बिल्कुल और खूबसूरत होती है। 
1567248270 ganesh ji
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर महाराष्ट्र से बहुत ही सुंदर और आकर्षक तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। महाराष्ट्र के अलावा गणेश चतुर्थी का त्योहार हैदराबाद में भी जोरों-शोरों से मनाया जाता है। हैदराबाद के खैरताबाद में गणेश उत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है जो बहुत प्रसिद्ध है। 
1567248397 ganesh ji 1
गणेश उत्सव में गणपति की जो प्रतिमा हैदराबाद के खैरताबाद में बनती है उसका आकार बहुत बड़ा होता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में जितनी भी गणेश जी की प्रतिमाएं बनती है उसमें खैरताबाद के गणपति जी की मूर्ति सबसे बड़ी और ऊंची होती है। 

गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां पर हर साल की तरह इस साल भी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। गणपति जी की मूर्ति खैरताबाद में 61 फीट ऊंची है और अब उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
1567248429 ganesh ji 2
समिति के पंडाल में गणेश जी की प्रतिमा को विराजन किया जाएगा। समिति ने बताया है कि गणेश जी की यह मूति पूरे देश में सबसे बड़ी है। गणेश जी की इस प्रतिमा के 12 मुंह और 24 हाथ हैं। गजानन को सात घोड़ों के साथ सूर्यदेव का रुप दिया है। 100 से ज्यादा दिनों में इस प्रतिमा को कारीगरों ने पूरा किया है। 
1567248454 ganesh ji 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।