सलमान खान जैसे सेलिब्रिटी को सजा हो या जेल नहीं बदलेंगी उनकी ये 6 चीजें! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सलमान खान जैसे सेलिब्रिटी को सजा हो या जेल नहीं बदलेंगी उनकी ये 6 चीजें!

NULL

20 साल पुराने काले हिरण शिकार केस में हाल ही में सलमान खान पर फैसला आया है। कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल जेल और 10 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। जबकि बाकी आरोपी कलाकार- सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को विमुक्त कर दिया गया है। फिलहाल सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है।

salman_saif

बताया जा रहा है कि सलमान को बेल तो मिल सकती है लेकिन मालूम होता है कि कुछ दिनों तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। सलमान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिन्हें सजा मिलने का मतलब है इंडस्ट्री को भारी नुकसान। जैसा की आप जानते है सलमान खान को 5 साल की जेल हुई है और ऐसे में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट बीच में फंस सकते हैं। वहीं, अगर ऐसा हुआ तो सलमान और बॉलीवुड को लगभग 500 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

salman khan

नुकसान तो होगा ही लेकिन 5 साल की सजा के बावजूद सलमान खान के लिए इंडस्ट्री में कुछ चीजें कभी नहीं बदलेंगी। कह सकते हैं कि उन्होंने इतने सालों में कुछ चीजों पर इतना काम किया है कि उनका महज 5 साल की सजा के बाद भी बदलना मुमकिन नहीं है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है सलमान खान के जेल जानें के बाद भी वह कौन सी बातें है जो कभी नहीं बदलेंगी और जो सलमान के लिए इस 5 सालों में भी वैसी की वैसी ही रहेगी।

salman khan

फैंस

salman

सलमान खान की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि उनकी कोई सीमा नहीं है। सलमान जेल जाए या नहीं, दोषी हों या नहीं, उनके फैंस को शायद ही कोई फर्क पड़ता है। लिहाजा, 5 सालों में कुछ बदले या बदले सलमान के फैंस वैसे के वैसे ही रहने वाले हैं।

स्टारडम

salman khan

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। बॉलीवुड के इस दबंग के स्टारडम पर 5 साल की सजा और जेल का कोई असर नहीं होने वाला है।

सलमान की फिल्में

salman_race 3

सलमान की फिल्मों का एक अलग चार्म होता है, एक अलग ही अंदाज ही होता है। उनकी फिल्मों में शायद ही उनकी जगह दर्शक किसी और को देख पाएं, लिहाजा दबंग 3, रेस 3 जैसी फिल्में शायद ही सलमान के बिना बन पाएंगी। तो….सलमान के पास 5 सालों के बाद भी फिल्मों की कमी नहीं रहेगी।

बॉलीवुड में जगह

salman khan

वहीं, बॉलीवुड में उनकी जगह भी हमेशा वही रहेगी जो किसी बड़े सुपरस्टार की होती है।

खान तिकड़ी

salman khan

खान तिकड़ी का जादू बॉलीवुड पर था, है और फिलहाल कुछ सालों तक रहने भी वाला है। चाहे कितने ही सुपरस्टार आ जाए, इन तीनों की चमक के सामने कहीं न कहीं सभी फीके पड़ जाते हैं। लिहाजा, सलमान 5 साल के बाद भी इस जादू को ऐसा ही पाएंगे।

मोस्ट एलिजिबेल बैचेलर

इस साल भले ही सलमान 50 साल के हो जाएं, लेकिन देश के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर वहीं रहेंगे। देश की लाखों लड़कियों की धड़कन सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है, और अगले 5 साल तो हो भी नहीं पाएगी। लिहाजा, देश के एलिजिबल बैचेलर का टैग उनसे कोई नहीं छीन सकता।

salman

माना जा रहा है कि सलमान को 5 साल की जेल होने के बाद उनके कई प्रोजेक्ट बीच में फंस सकते है और 500 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है। वही, सलमान को 5 साल की जेल होने से ना सिर्फ रेस 3 के प्रमोशन बल्कि अली अब्बास जफर की भारत, प्रभुदेवा के साथ दबंग 3 जैसे प्रोजेक्ट रूक जाएंगे। इसके अलावा टीवी शोज दस का दम और बिग बॉस 12 का भी बिजनेस प्रभावित होगा।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।