इस 4 साल की बच्ची ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 84 सेकंड में 49 देशों के नाम बताए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस 4 साल की बच्ची ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 84 सेकंड में 49 देशों के नाम बताए

अनोखा विश्व रिकॉर्ड चेन्नई की चार साल की बच्ची ने बना दिया है। सबसे खास बात तो यह

अनोखा विश्व रिकॉर्ड चेन्नई की चार साल की बच्ची ने बना दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि यूकेजी में यह बच्ची अभी पढ़ती है। इस बच्ची नाम वेयाशिनी है। खबरों के मुताबिक एशिया के सारे 49 देशों को इस चार साल की बच्ची ने पहचाना है और उन सबकी राजधानी के बारे में भी बताया। 
1565269027 screenshot 1
इस बच्ची ने महज 84 सेकेंड में इन सभी देशों के नाम और राजधानी के बारे में बताया है। बच्ची ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है। वेयाशिनी के परिवार वाले उनके इस कारनामे से बेहद खुश हैं। 
1565269332 screenshot 2
इससे पहले भी चार साल की ही बच्ची ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन उस बच्ची ने तब सिर्फ देशों के झंडे ही बताए थे। राजधानी के नाम नहीं बताए थे। मीडिया खबरों की मानें तो देशों के झंडों और उनकी राजधानी के नाम जिस समय वेयाशिनी बता रही थी उस दौरान ट्रंप वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे।
1565269120 asian flags
वेयाशिनी के नाम जैसे ही विश्व रिकॉर्ड बना उसी दौरान उसे सर्टिफिकेट भी मिल गया। वेयाशिनी के काम को उन्होंने अनोखा समझा है। चेन्नई के पोरूर में स्थित एक स्कूल में वेयाशिनी यूकेजी की कक्षा में पढ़ती है। वेयाशिनी के पिता ने पिछले ही महीने एक इंटरव्यू में बताया था कि दूसरे बच्चों के मुकाबले उसकी याद करने की शक्ति बहुत अच्छी है। 
1565269401 screenshot 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।