कुछ इस तरह मनाया गया 37 साल का दुनिया का सबसे उम्रदराज पांडा का बर्थडे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुछ इस तरह मनाया गया 37 साल का दुनिया का सबसे उम्रदराज पांडा का बर्थडे

केवल इंसान ही नहीं बल्कि जू के लोग भी जानवरों का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं जो काफी पुराने

केवल इंसान ही नहीं बल्कि जू के लोग भी जानवरों का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं जो काफी पुराने हो जाते हैं। क्योंकि इसकी जानकारी अभी तक भी आती रहती है। हाल ही में ऐसा कुछ देखा गया है जिसका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया है। 
1566810048 panda celebrates
बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा उम्रदराज पांडा शिनशिंग का 37 वां जन्मदिन मनाया गया है। इसे सबसे बूढ़ा और पुराना पांडा माना जाता है। इसलिए पांडा के बर्थडे पर कुछ खास तैयारियां की गई थी। 
1566810098 screenshot 1
37 वर्ष के इस पांडा की उम्र मानव जाति के 100 साल से अधिक के बराबर होती है। इसलिए पांडा को सबसे उम्रदराज माना जाता है। 23 अगस्त के दिन चीन के छोंगछिंग चिडिय़ाघर ने पांडा शिनशिंग का जन्मदिन मनाने के लिए समारोह को आयोजन किया था। 
1566812106 panda
इस दौरान उसके लिए बहुत सुंदर सा केक भी लाया गया। जिसे उन्होंने अपने हिसाब से मनाया साथ ही इसमें कई अन्य छोटे-छोटे पांडा भी शामिल हुए थे। 
1566811572 grosser panda
अभी शिनशिंग की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है। पांडा के करीब सौ से ज्यादा प्रशंसकों ने चिडिय़ाघर में शिनशिंग का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही पांडा शिनशिंग ने जन्मदिन पर केक भी खाया।
1566811627 pandas
 पांडा शिनशिंग का जन्म 1982 को हुआ था और वह 1983 में छोंगछिंग चिडिय़ाघर में आया था। इसी में पांडा को चाहने वाले शामिल थे और उन्होंने भी इस पल को खूब एन्जॉय किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।