महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 2020 के पहले शुक्रवार की रात को करें ये महाउपाय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 2020 के पहले शुक्रवार की रात को करें ये महाउपाय

नया साल 2020 का आरंभ हुए आज तीन दिन हो गए है। ऐसे में नए साल में हर

नया साल 2020 का आरंभ हुए आज तीन दिन हो गए है। ऐसे में नए साल में हर किसी की यह इच्छा होती है कि उनके घर परिवार में साल भर खुशहाली बनी रहे। मां लक्ष्मी उनके ऊपर अपना अर्शीवाद सदैव बनाए रहे साथ ही उन्हें हर तरह की तकलीफ से मुक्ति मिल सके। इन सभी चीजों से अपना बचाव करने के लिए आपको नए साल के पहले शुक्रवार की रात को सिर्फ एक बार यह तांत्रिक महाउपाय अवश्य करना होगा जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उपायकर्ता की सभी मुरादें पूरी करेगी। तो चलिए आपको बताते हैं 2020 नए साल के पहले शुक्रवार को किस उपाय को करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होगी। 
1.साल 2020 के पहले शुक्रवार की रात को धन प्राप्ति के लिए आपको शुद्घ होकर घर के पूजा स्थल में लक्ष्मी की स्थापना करके गाय के घी का दो मुंह वाला दीपक जलाना होगा। 
1578047811 chaumukhi
2.शुक्रवार की रात्रि में इस मंत्र का जप करने से माँ लक्ष्मी हमेशा साथ रहती है- मंत्र- ऊँ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
3.शुक्रवार की रात आप पूजा करने के बाद गुलाब का इत्र मां लक्ष्मी को अर्पित करें। आपको रति और कामसुख की प्राप्ति होगी। 
4.मां लक्ष्मी को शुक्रवार की रात को चंदन का इत्र अर्पित करने से भाग्य में वृद्घि होगी।
5.नए साल 2020 के पहले शुक्रवार की रात को 11 छोटे आकार के नारियल लेकर उनको एक पीले कपड़े में लपेटकर घर की रसोई की पूर्व दिशा वाले कोने में रख दें या बांध दें। यह उपाय करने से घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।