83 साल के ‘दादा जी’ से 27 साल की लड़की ने रचाई शादी, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

83 साल के ‘दादा जी’ से 27 साल की लड़की ने रचाई शादी, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

प्यार किसी भी उम्र में किसी से भी हो सकता है। यह भी देखा गया है कि लोगों

प्यार किसी भी उम्र में किसी से भी हो सकता है। यह भी देखा गया है कि लोगों को अपने उम्र वाले शख्स से ही प्यार होता है। लेकिन कई बार अपने से छोटे और बड़े शख्स से भी प्यार हो जाता है। ऐसी ही एक मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। वहां पर एक 83 साल के शख्स ने 27 साल की लड़की से शादी रचाई। इन दोनों ने पहली नजर का प्यार बताया है। 
1566815219 sudirgo
मां बनी पिता से ज्यादा उम्र के शख्स की
सुदीर्गो ने 27 साल की नूरैनी से शादी की है। हालांकि सुदीर्गो की उम्र 83 की है तो वहीं उनके बड़े बेटे की उम्र 51 साल की है। बता दें कि नूरैनी के पिता की उम्र सुदीर्गो के बड़े बेटे से भी कम है। इसका मतलब यह है कि अपने पिता से भी ज्यादा उम्र के शख्स की नूरैनी सौतेली मां बनी हैं। 
1566815283 sudirgo 2
ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
बता दें कि सुदीर्गो के पास नूरैनी के माता-पिता एक मामले में सुझाव लेने गए थे। उसी दौरान नूरैनी और सुदीर्गो की पहली मुलाकात हुई थी। मीडिया से बात करते हुए नूरैनी ने कहा कि, पहली नजर में ही हम दोनों को प्यार हो गया था। हम लोग उसके बाद भी किसी बहाने से मिलते रहते थे। 8 पोते-पोति सुदीर्गो के हैं। दूसरों के लिए इस प्यार को समझना बहुत ही मुश्किल था। 
1566815254 sudirgo 1
किया प्यार का इजहार, फिर शादी का प्रपोजल
मीडिया से बात करते हुए सुदीर्गो ने कहा कि, मैं अब उम्र के उस पड़ाव पर हूं, जहां मेरे लिए रोमांटिक रिलेशन जैसे कुछ नहीं होता। लेकिन नूरैनी से मिलने के बाद मुझे अलग सा एहसास हुआ। इसलिए मैंने उससे अपने प्यार का इजहार किया और उसे शादी का प्रस्ताव दे दिया। वह भी शादी के लिए राजी हो गई। 
1566815318 sudirgo 3
आसानी से राजी हो गए लड़की के परिवार वाले
दोनों के रिश्ते में सबसे खात बात यह है कि नूरैनी के परिवार को दोनों की शादी से कोई परेशानी नहीं हुई। वह आसानी से मान गए। वहीं सुदीर्गो के बच्चों को दोनों के रिश्ते से परेशानी थी। सुदीर्गो के बड़े बेटे ने इस पर कई बार चिंता जताई। एक स्‍थानीय न्यूज से बातचीत करते हुए नूरैनी ने कहा, हां दरअसल मेरे पति के बच्चों ने मुझसे कई बार पूछा कि मैं अपनी उम्र के किसी शख्स से शादी क्यों नहीं कर रही। 
1566815394 sudirgo 4
चौथी शादी है दादा जी की
मीडिया से सुदीर्गो की बेटी टार्टी ने बातचीत करते हुए कहा, मैंने खुद भी नूरैनी से बात की। लेकिन उसने साफ-साफ कहा कि उसे हमारे पिता ही पसंद हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति समर्पण देखकर ही हमने इस रिश्ते के लिए हां की। बीते 18 अगस्‍त को नूरैनी और सुदीर्गो ने पूरे परिवार के सामने शादी की। दोनों की शादी में गांव के कई लोग शामिल हुए। बता दें कि नूरैनी की यह पहली शादी है तो वहीं सुदीर्गो की चौथी शादी है।
1566815432 sudirgo 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।