इस छात्रा में एक साथ दोनों हाथों से अलग-अलग भाषाएं लिखने की है गजब की कला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस छात्रा में एक साथ दोनों हाथों से अलग-अलग भाषाएं लिखने की है गजब की कला

याद है न आपको आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स के वीरू सहस्त्रबुद्घे जो दोनों हाथों से एकसाथ

याद है न आपको आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स के वीरू सहस्त्रबुद्घे जो दोनों हाथों से एकसाथ लिखने का हुनर रखते थे। हालांकि असल जिंदगी में भी ऐसे कई सारे लोग हैं जो इस अनोखी काबिलियत से प्ररिपूर्ण होती हैं। इन्हीं में से एक है मेंगलुरू की 16 साल की आदी स्वरूपा जो अपने दाएं और बाएं दोनों हाथों से एक साथ लिखती हैं। इतना ही नहीं ये लड़की की लिखाई की एक खास बात यह भी है कि दोनों हाथों से एक साथ लिखने के साथ-साथ यह अलग-अलग भाषाएं लिखकर सभी को हैरान कर देती है। 
1600168239 27
महज एक मिनट में लिख देती है 45 शब्द
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 16 साल की आदी स्वरूपा दोनों हाथों से एक साथ लिख सकती हैं। उन्होंने बताया कि मैं कन्नड़ और अंग्रेजी एक साथ में लिख सकती हूं। इसके अलवा स्वरूपा को मिमिक्री और गाने का भी बहुत शॉक है। लड़की की मां का कहना है कि अभ्यास ने उनकी बेटी को और ज्यादा बेहतर बनाया है। छात्रा अपने दोनों हाथों से एक मिनट में 45 शब्द लिख सकती है। 

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन…



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।