झूठे दावों में व्यस्त रहने के आदी हो गये हैं योगी : प्रियंका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झूठे दावों में व्यस्त रहने के आदी हो गये हैं योगी : प्रियंका

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की पीड़ति युवती का शव मिलने

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की पीड़ति युवती का शव मिलने की बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य मे महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं।
किसी ने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी
श्रीमती वाड्रा ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा,‘‘उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ता रहा। किसी ने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी
महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज नहीं सुनी 
उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा,‘‘योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती, अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।