राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत पर योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत पर योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की मौत को लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधते

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की मौत को लेकर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अत्यंत क्षोभ है कि दोनों महिलाएं होकर भी माताओं का दुःख नहीं समझ पा रहीं। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से आज एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा गया है। 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “(राजस्थान के) कोटा में करीब 100 मासूमों की मौत बेहद दुःखद और हृदय विदारक है। माताओं की गोद उजड़ना सभ्य समाज, मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं पर धब्बा है।” उन्होंने कहा, “अत्यंत क्षोभ है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा महिला होकर भी माताओं का दुःख नहीं समझ पा रहीं।” 
योगी ने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस महासचिव पर निशाना साधते हुए कहा है, “(प्रियंका गांधी) वाड्रा अगर यू.पी. में राजनीतिक नौटंकी करने की बजाय उन गरीब पीड़ित माताओं से जाकर मिलतीं, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही की वजह से सूनी हो गई है, तो उन परिवारों को कुछ सांत्वना मिलती।”
1577963408 yogi tweet
ट्वीट में कहा गया है, “इनको किसी की न चिंता है, न कोई संवेदना। (प्रियंका को) जनसेवा नहीं सिर्फ राजनीति करनी है।” उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार, वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उदासीनता, असंवेदनशीलता व गैर-जिम्मेदाराना रवैया और इस मामले में उनका चुप्पी साधे रहना मन दुखी कर देने वाला है।

बीमार शिशुओं की मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : अशोक गहलोत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।