CM योगी ने भ्रष्टाचार के आरोप में 7 पुलिस अधिकारी को किया बर्खास्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी ने भ्रष्टाचार के आरोप में 7 पुलिस अधिकारी को किया बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त रूख अपनाते हुये गुरूवार को प्रान्तीय पुलिस सेवा (पीपीएस)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त रूख अपनाते हुये गुरूवार को प्रान्तीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के सात अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इनको अनिवार्य सेवानिवृति प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ ही काम में लापरवाही पर बेहद सख्ती दिखाई है। सभी सात लोगों के खिलाफ जांच में गंभीर मामले सामने आए हैं। इन अधिकारियों की उम्र 50 या इससे अधिक थी। सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर निर्णय लेते हुए इन अफसरों को सेवानिवृत्ति दे दी। 

मायावती ने कहा- ‘अयोध्या’ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए

आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि पीएसी 15वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक अरूण कुमार,फैजाबाद के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार राणा,आगरा के पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द, सिंह राणा,33वीं वाहिनी झांसी के सहायक सेनायक तेजवीर सिंह यादव,मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह,30वीं वाहिनी गोंडा के सहायक सेनानायक तनवीर अहमद को बर्खास्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।