CM योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 3 दिनों के भीतर किसानों की उपज का भुगतान सुनिश्चित करने का दिया आदेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 3 दिनों के भीतर किसानों की उपज का भुगतान सुनिश्चित करने का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। 
मुख्यमंत्री ने एमएसपी (न्यून्तम समर्थन मूल्य) के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। 
उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से राज्य में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की त्रासदी के पीड़ितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस आपदा के प्रभावितों से संवाद बनाए रखते हुए उनकी पूरी मदद करें और लोगों को राहत उपलब्ध कराएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।