Yamuna Expressway: दुर्घटनाएं रोकने के लिए 15 दिसंबर से गति सीमा में होगा बदलाव, नहीं दौड़ पाएंगे तेज वाहन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Yamuna Expressway: दुर्घटनाएं रोकने के लिए 15 दिसंबर से गति सीमा में होगा बदलाव, नहीं दौड़ पाएंगे तेज वाहन

सर्दी के दिनों में दृश्यता कम होने के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से वाहनों की गति

सर्दी आते ही कोहरा और एक्सीडेंट के मामले बढ़ने लगते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक रफ्तार पर लगाम लगाने की तैयारी की है।निर्धारित से अधिक गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 के बजाय 80 किलोमीटर और भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। सर्दियों में कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे पर वाहन दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
रिफलेक्टर समेत अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण का आदेश 
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया है कि ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तक 168 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। इस एक्सप्रेस-वे के दोनों तरह जंगल होने के चलते सर्दी के मौसम में अधिक कोहरा और धुंध पड़ती है। इतना ही नहीं उन्होंने एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी को सर्दी के मौसम में एक्सप्रेस-वे के दोनों और लाइनों पर रिफलेक्टर समेत अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाने का आदेश भी दिया है।
कोहरे से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है
बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। ठंड के दिनों में कोहरे की वजह से वहां विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में कोई अनहोनी ना हो इसे देखते हुए ही वाहनों की गति को लेकर यह अहम फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।