सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा कार्यकर्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा कार्यकर्ता

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंच पर जा पहुंचा। कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका जब मंच पर बैठी थी तभी गुरमीत सिंह नामक एक कार्यकर्ता प्रियंका का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनसे मिलने के लिए मंच पर जा पहुंचा। 

BJP और RSS को असम की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा : राहुल गांधी

अचानक दौड़ कर पहुंचे गुरमीत को प्रियंका के बगल में बैठे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, मगर प्रियंका ने कार्यकर्ता का हाथ पकड़कर उसे नीचे धकेले जाने से रोका। 
प्रियंका ने सुरक्षाकर्मियों को मना किया और गुरमीत से बात की। इस दौरान कार्यकर्ता ने प्रियंका को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कानपुर के रहने वाले गुरमीत कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं। इस घटना को प्रियंका की सुरक्षा में चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।