कुरान व इस्लाम में ज्ञानवापी जैसे शब्द का कहीं स्थान नहीं, मुसलमानों को बरगला रहे हैं ओवैसी : साक्षी महाराज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुरान व इस्लाम में ज्ञानवापी जैसे शब्द का कहीं स्थान नहीं, मुसलमानों को बरगला रहे हैं ओवैसी : साक्षी महाराज

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में हो रहे सर्वे को लेकर भाजपा सांसद साक्षी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में हो रहे सर्वे को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान व इस्लाम में कही स्थान नहीं पाता। बीघापुर तहसील के महाविद्यालयों में लैपटाप वितरित करने गए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उस पर संवैधानिक कार्रवाई होगी। ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान व इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता। ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं। इस शब्द से ही स्पष्ट है कि वह स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं। इसलिए इस पर कोई विवाद नहीं है।
ओवैसी पर भी बोले भाजपा सांसद
साक्षी महाराज ने कहा, कुतुबमीनार व ताजमहल की बात और है। मथुरा में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी। कोर्ट में मामला है, जो भी निस्तारण होगा स्वीकार करेंगे। ताजमहल की विवेचना होगी। पुरातत्व विभाग जांच करेगा। जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की डिमांड पर होगा। मदरसे राष्ट्रवाद की तरफ चल पड़े तो हम स्वागत करेंगे। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर भाजपा सांसद ने कहा, ओवैसी क्या कहते हैं, इससे कोई मतलब नहीं। वह केवल मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

1652519987 mahahraj

देश की जनता कांग्रेस को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है : साक्षी महाराज
भाजपा सांसद ने कहा, महंगाई बढ़ती जा रही यह ठीक है, लेकिन महंगाई कम करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कोई न कोई योजना बनाती रहती हैं। उन्होंने कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त हो चुका है। अब देश की जनता कांग्रेस को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। गेहूं में जैसे कंडुआ रोग होता है। वैसे ही राजस्थान व छत्तीसगढ़ जैसी कुछ जगह कांग्रेस दिख रही है। झारखंड में भी जाने वाली है। उनके पास सोनिया व राहुल के अलावा तीसरा कोई विकल्प नहीं है। वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।