यूपी: अंतिम दौर के मतदान के बाद प्रियंका के नेतृत्व में महिलायें करेंगी पैदल मार्च, जानिए क्या है कांग्रेस का मकसद

उत्तर प्रदेश में राजनीति की तस्वीर बदलने का दावा करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ मार्च

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर का मतदान सोमवार को किया जाएगा। ऐसे में अब मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करके अपने लिए उपयुक्त नेता को चुन सकते है। इसी कड़ी में नारी शक्ति की बदौलत उत्तर प्रदेश में राजनीति की तस्वीर बदलने का दावा करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में पैदल मार्च करेंगी। 
पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च का आयोजन आठ तारीख को किया जाएगा। कार्यक्रम का मकसद भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्य धारा में लाना है। 
महिला जन जागरण की शुरूआत उत्तर प्रदेश में हो चुकी है 
उन्होने इसके साथ ही आगे कहा कि राजनीति के क्षेत्र में महिला जन जागरण की शुरूआत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के जरिये शुरू की जा चुकी है जिसमें कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत टिकट देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया। इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी। दिन में 12 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहे तक वहां से होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास खत्म होगा। 
‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं बल्कि 
श्रीनेत ने कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं बल्कि देश में नारी को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है। नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरोत्थान को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है। इस मार्च में डॉक्टर्स, सेविकाओं, शिक्षिकाओं के साथ खेल और सिने जगत से जुड़ महिलाओं के अलावा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।