उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण और सम्मान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत

उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण और सम्मान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत शनिवार को थाना बिसरख के नवनिर्मित महिला एवं बाल सहायता कक्ष पर डीसीपी महिला सुरक्षा, डीसीपी सेंट्रल नोएडा, थाना बिसरख पुलिस व एमवे इंडिया की प्रमुख अलका के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी थानों में नवनिर्मित महिला एवं बाल सहायता कक्ष का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन व अन्य जरूरी सेवाओं के बारे में जागरूक कराना है, ताकि वे महिला संबंधी अपराध व शोषण का डटकर सामना कर सकें तथा नीर्भीक होकर अपनी बात पुलिस के समक्ष रख सकें। 
मुख्यमंत्री योगी ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा था, यह हमारी प्राथमिकता है। इन महिला डेस्क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे काम किया जाएगा। वहीं महिलाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी होने चाहिए। जरूरतमंद महिलाएं ही यहां शिकायत करें, ताकि उन्हें समाधान मिलने में देरी न हो। कक्ष महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस कक्ष में महिला संबंधी शिकायतें सुनने के लिए अब महिला पुलिसकर्मी ही मौजूद रहेंगी, ताकि महिलाएं अपनी समस्या को आसानी से और खुलकर रख सकें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।