UP के शाहजहांपुर में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP के शाहजहांपुर में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशके शाहजहांपुर जिले में तीन लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

देश में दुष्कर्म के मामले दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे है। लड़किया दुष्कर्म का शिकार हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेशके शाहजहांपुर जिले में तीन लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 
पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, मस्सा सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत बड़ी सरैया में रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को 22 मार्च को तीन युवक उसकी छत से जबरन अपने साथ ले गये, जब वह मोबाइल पर बात कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। 
सिंह के अनुसार महिला आरोपियों के चंगुल से छूट गयी लेकिन उसने इतने दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है जब वह होली पर घर आया तो महिला ने शुक्रवार को उसे पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।