पति के पीछा करने पर पत्नी ने बिजली के खंभे से बांधकर घूंसों और थप्पड़ों से की धुनाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पति के पीछा करने पर पत्नी ने बिजली के खंभे से बांधकर घूंसों और थप्पड़ों से की धुनाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पति को अपनी पत्नी पर शक करना और उसका पीछा करना

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पति को अपनी पत्नी पर शक करना और उसका पीछा करना भारी पड़ गया। क्योंकि इस पत्नी ने अपने पति पर जरा भी तरस ना खाकर उसे खंभे से बांधकर उसकी खूब धुनाई करी है। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस महिला के पति को शोहदा समझकर पीट दिया। लेकिन बाद में पुलिस ने इनके बीच समझौता करवा के इन्हें घर वापस भेज दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
1569405129 kan
सूत्रों के अनुसार ये घटना कानपुर जिले के बाबूपुरवा थाना इलाके का है। यह महिला किदवई नगर इलाके में एक शॉपिंग दुकान में काम करती है। उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। पत्नी के मोबाइल पर बात करने से भी इसे पेरशानी थी। इसलिए आए दिन इनके घर लड़ाई-झगड़ा होता था। 
1569405140 kan1
पत्नी का किया पीछा
बीते सोमवार के दिन इस शख्स की पत्नी किदवई नगर हनुमान मंदिर की ओर जा रही थी। कही से इस बात की भनक लगने पर शख्स ने अपनी पत्नी का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही पत्नी ने इसे देख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों ने बीच रास्ते में ही मारपीट करनी शुरू कर दी। 
1569405152 kan2
पहले पति ने अपनी पत्नी को लगातार कई सारे थप्पड़ मारे। लेकिन आस-पास के लोगों ने शोहदा समझकर पति की ही क्लास लगा दी। इसके बाद खुद उसकी पत्नी ने खंभे से बंधे अपने पति को कई सारे थप्पड़ और घूसें मारे। पति हाथ जोड़ता रहा लेकिन नहीं पिघला पत्नी का दिल। 
1569405163 kan (2)
इस दौरान शख्स सबसे बचाने  की गुहार भी लगाता रहा। लेकिन किसी ने भी पुलिस को फोन नहीं किया। बाद में किदवई नगर पुलिस इन दोनों पति-पत्नी को पुलिस थाने ले गई जहां पर आपसी समझौते के बाद दोनों घर चले गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।