घर से बिना बताए जानें पर पिता का चढ़ा पारा, बेटी की छाती में मारी गोली, फिर लगाया लाश को ठिकाने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घर से बिना बताए जानें पर पिता का चढ़ा पारा, बेटी की छाती में मारी गोली, फिर लगाया लाश को ठिकाने

मथुरा में ट्रॉली बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया।ट्रॉली बैग के अंदर लड़की की लाश मिलने का

मथुरा में ट्रॉली बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया।  ट्रॉली बैग के अंदर लड़की की लाश मिलने का मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाले शख्स ने ही अपनी बेटी आयुषी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक आया था।  
पिता ने मारी बेटी को गोली 
बता दे कि यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मिले लाल सूटकेस से बरामद लाश की पहचान हो गई है। लाल ट्रॉली बेग में मिली लाश की पहचान नई दिल्ली की आयुषी यादव (22) के तौर पर हुई है।आयुषी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।  जैसे ही वह 17 नवंबर को घर पहुंची तो पिता नितेश यादव ने आपा खो दिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही पिता ने बेटी के शव को लाल रंग के ट्रॉली में पैक किया और यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर फैंक आया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।