सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, महिलाओं को नौकरियों में देंगे 33 फीसदी आरक्षण: डिंपल यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, महिलाओं को नौकरियों में देंगे 33 फीसदी आरक्षण: डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के कारण सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दांव-पेंच सामने रख रहै है और जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है जब सपा की सरकार बनेगी तो घोषणा में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा, साथ ही सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 
जनसभा को सम्बोधित करते हुए वोट की अपील की 

राज्यसभा सांसद जया बच्चन और पूर्व सांसद एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने शनिवार को मड़याहूं में पार्टी प्रत्याशी सुषमा पटेल और मछलीशहर(सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर रागिनी सोनकर के लिये जनसभा को सम्बोधित करते हुए वोट की अपील की। 
सपा सरकार बनने के बाद 25-25 लाख रुपया मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा 
डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान है। किसानों की आमदनी दोगुना करने का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में आमदनी तो दागुना नहीं हुई, मगर महंगाई की मार से किसान और गरीब हो गया। किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद 25-25 लाख रुपया मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही जहां पर भी किसानों की मृत्यु हुई है उन्हें पांच लाख रूपये दिया जाएगा। 

भाजपा का MVA सरकार पर तीखा निशाना, पाटिल बोले- मलिक को पद छोड़ने के लिए क्यों नहीं कह रहे CM ठाकरे

सपा सरकार बनने पर महिला पुलिस की अलग से बटालियन बनाई जाएगी-डिंपल यादव  
यादव ने कहा कि जिस सरकार ने अपने कार्यकाल में बिजली उत्पादन का एक भी संयंत्र स्थापित नहीं किया वह कैसे कह सकती है कि सपा सरकार बनने पर बिजली मुफ्त कैसे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त साथ में ही बिजली की दरों में कमी और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 
महिला सुरक्षा की चर्चा करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार बनने पर महिला पुलिस की अलग से बटालियन बनाई जाएगी जो महिलाओं की सुरक्षा करेगी। एक करोड़ महिलाओं को 18 हजार रुपये वार्षिक की दर से पेंशन दी जाएगी। प्रदेश के 22 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी और राज कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। 
जया बच्चन ने कहा- मुख्यमंत्री योगी को बहू बेटियों की सुरक्षा की जानकारी नहीं  
राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि परिवार का त्याग करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहू बेटियों की सुरक्षा की जानकारी नहीं है। महिला सुरक्षा की बड़-बड़ बातें भाजपा के लोग करते हैं। निर्भया कांड के बाद निर्भया फंड बनाया गया था जिसके लिए बजट में कटौती करते- करते इतना कम कर दिया कि अब महिलाओं को देने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद निर्भया फंड में बढ़तरी की जाएगी और पीड़ति महिलाओं को उस फंड से लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।