कांग्रेस ने Ram Mandir का निमंत्रण ठुकराया तो शिवराज बोले, इसीलिए तो कांग्रेस कहीं की नहीं रही
Girl in a jacket

कांग्रेस ने Ram Mandir का निमंत्रण ठुकराया तो शिवराज बोले, इसीलिए तो कांग्रेस कहीं की नहीं रही

Ram Mandir: कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण अस्वीकार करने के संबंध में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि ये भारतीय संस्कृति को अस्वीकार करने के समान है और इसीलिए कांग्रेस कहीं की नहीं रही।

Highlights

  • कांग्रेस के नेताओं ने Ram Mandir का निमंत्रण ठुकराया
  • शिवराज सिंह ने कहा निमंत्रण ठुकराना भारतीय संस्कृति को अस्वीकार करना है
  • शिवराज सिंह ने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर वार करते हुए कही ये बात

shivraj 1

इन दिनों तेलंगाना प्रवास पर गए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपने बयान में कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, श्री राम हमारे आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान हैं और भगवान श्री राम ही भारत की पहचान हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करना भारत की पहचान को अस्वीकार करना है, भारतीय संस्कृति को अस्वीकार करना है और कांग्रेस पर वार करते हुए कहा ”इसीलिए तो कांग्रेस कहीं की नहीं रही।”

कांग्रेस के इन नेताओ ने Ram Mandir का निमंत्रण ठुकराया

sonia gandhi copy

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला था, लेकिन तीनों की ओर से इसे अस्वीकार कर दिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।