सेना के मेजर ने DJ बजाने से रोका तो, दबंगों ने फूंक दी गाड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सेना के मेजर ने DJ बजाने से रोका तो, दबंगों ने फूंक दी गाड़ी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामना आया है। गोमती नगर में दबंगों ने सेना के

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामना आया है। गोमती नगर में दबंगों ने सेना के मेजर की गाड़ी में आग लगा दी। बताया जाता है कि मेजर ने आरोपियों के डीजे बजाने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात पर नाराज होकर दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, इस घटना में मेजर की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। मेजर का नाम अभिजित बताया जा रहा है।
डीजे बजाने पर अड़े दबंग 
बताया जा रहा है कि होटल मिलानो एंड कैफ में तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में काफी शोर हो रहा था। तभी मेजर अभिजित ने डीजे के साउंड पर अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद होटल का मालिक भड़क गया और डीजे बजाने पर अड़ गया। अभिजित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी में आग लगा दी।
दंबग प्रवृति का है होटल मालिक
अभिजि के अनुसार, होटल मिलानो एंड कैफ के मालिक दंबग प्रवृति के हैं और इलाके में अपनी मनमर्जी चलाते हैं। उनकी दबंगई की वजह से आसपास के लोग भी उनसे खौफ खाते हैं। उनकी मनमानी पिछले कई दिनों से जारी है। इलाके के लोग डर की वजह से उनके खिलाफ कभी बोल नहीं पाते।
होटल मालिक के खिलाफ नाराजगी
बताया जा रहा है कि मेजर इस मामले में पुलिस से शिकायत करने जा रहे हैं। हालांकि, गोमती नगर के पुलिस अधिकारियों की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, दबी जुबान में पड़ोसी होटल मालिक के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं। बताया जाता है कि अगर यह मामला पुलिस के पास जाता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। 
लाखों में थी वाहन की कीमत
वहीं, जिस वाहन में आग लगाई गई है, उसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। अभिजित के मुताबिक, सीमा पर दुश्मनों से मुकाबला तो कर लेते हैं, लेकिन समाज में फैले असामाजिक तत्वों से कैसे मुकाबला करें। लेकिन, वह हार नहीं मानेंगे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवा कर रहेंगे। उन्होंने बताया कि होटल मालिकों की मनमानी दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। इस वजह से यहां रह रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।