कुश्ती विवाद के बीच डब्लूएफआई की बैठक पर रोक, खेल मंत्रालय ने टूर्नामेंट किया रद्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुश्ती विवाद के बीच डब्लूएफआई की बैठक पर रोक, खेल मंत्रालय ने टूर्नामेंट किया रद्द

भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष और खिलाड़ियों के बीच जारी विवाद को लेकर उत्तरप्रदेश के गोण्डा- अयोध्या की सीमा

भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष और खिलाड़ियों के बीच जारी विवाद को लेकर उत्तरप्रदेश के गोण्डा- अयोध्या की सीमा पर स्थित रॉयल हेरिटेज होटल में आज  अहम बैठक बुलाई गई थी।इस बैठक पर फिलहाल खेल मंत्रालय की ओर  रोक लगा दी गई है।बता दें सूत्रों से मिली जानकारी  में यह बैठक 11 बजे शुरु होेनी थी।बैठक में शामिल होने के लिए देशभर के डब्लूएफआई पदाधिकारी गोण्डा पहुंच चुके थे, लेकिन अब खेल मंत्रालय की और से आदेश जारी होने के बाद  बैठक  स्थागित कर दी गई है। 
डब्लूएफआई अधिकारी ने लगाए गए आरोपों को किया खारिज 
डब्लूएफआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने नंदिनीनगर में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बैठक की जानकारी दी थी।उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि अध्यक्ष की हैसियत से नहीं लेकिन अपनी बात रखने के लिए बृजभूषण बैठक में शामिल हो सकते हैं।
खेल मंत्रालय ने किस बयान पर की कार्रवाई?
विनोद तोमर के इस बयान के बाद खेल मंत्रालय ने उनके खिलाफ कार्रवाई हुए देर रात ही निलंबित कर दिया था। तोमर के निलंबन के बाद अब खेल मंत्रालय ने डब्लूएफआई के आम सभा की आपात बैठक पर भी रोक लगा दी है और डब्लूएफआई की सभी तरह की गतिविधियों को रद्द कर दिया है।
विवाद के बीच टूर्नामेंट  रद्द  
खेल मंत्रालय ने बृजभूषण शरण सिंह को जांच होने तक आरोपों पर किसी तरह के बयान न देने का निर्देश दिया है।साथ ही खेल मंत्रालय ने नंदिनी नगर में शनिवार से शुरू हुई तीन दिवसीय ओपन नेशनल सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट को भी रद्द कर दिया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए खेल मंत्रालय ने चैम्पियनशिप में शामिल सभी खिलाड़यिं की एंट्री फीस भी वापस करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।