उन्नाव की पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उन्नाव की पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे : प्रियंका गांधी

प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता

उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि इस प्रकरण में अब परतें खुल रही हैं और उनकी पार्टी इस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ेगी। 
प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, “उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं तथा भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।”
1564569836 priyanka gandhi vadra tweet
गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

सुप्रीम कोर्ट के रुख से जगी उन्नाव बलात्कार पीड़िता को इंसाफ मिलने की उम्मीद: मायावती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।