हम देश के लिए बलिदान तो दे नहीं पाए लेकिन योगदान अवश्य दे सकते हैं: अनुराग ठाकुर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हम देश के लिए बलिदान तो दे नहीं पाए लेकिन योगदान अवश्य दे सकते हैं: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के नौजवानों से स्वच्छता अभियान

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के नौजवानों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी के लिए बलिदान नहीं दे पाए, लेकिन देश की स्वच्छता के लिए योगदान दे सकते हैं। अनुराग ठाकुर शनिवार को अवध विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक माह तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान पर एक संगोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने स्वच्छता अभियान में देश में विभिन्न स्थानों से 75 लाख किलो प्लास्टिक कूड़ा कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष एक महीने से कम की अवधि में ही अब तक 108 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यह प्लास्टिक कचरा तीन लाख 41 हजार गांव और जगहों से इकट्ठा किया गया है।इसके तहत 6 लाख कार्यक्रम किए गए।1635610274 thaa n
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत प्रदेश में प्रयागराज से शुरू हुई थी और समापन अयोध्या में हो रहा है। प्लास्टिक गलता नहीं है इसलिए यह पशुओं के लिए बेहद हानिकारक होता है। लोग खाना खाने के बाद प्लास्टिक के रैपर इधर-उधर फेंक देते हैं , इससे वे बचें और उसे कूड़ेदान में ही डालें। देश का हर एक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं निभाए तो स्वच्छता जैसे अभियानों की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश का युवा राष्ट्र निर्माण और स्वच्छ और साफ बनाने की दिशा में बड़ा योगदान दे सकता है। देश में 2 साल में 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।
देश खुले में शौच से मुक्त हुआ: अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खुले में शौच से मुक्त हुआ है। खुले में शौच जाने और गंदा पानी पीने से लोग बीमार होते हैं। 80 फीसदी बीमारियों का कारण गंदा पानी पीना होता है। शौचालय न होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे बीमार होते थे और मौत हो जाती थी। केंद्र सरकार हर घर नल और हर घर जल के द्वारा सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। पिछले 4 वर्षों में एक करोड़ घरों तक स्वच्छ जल पहुंचाने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा। यह स्वच्छता अभियान एक महीने का है लेकिन लोगों को आगे स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक पर आगे भी प्रेरित करते रहना होगा।
‘केंद्र सरकार ने 15 महीने तक निशुल्क राशन उपलब्ध कराया’
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार कोविड टीकाकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है। देश में अब तक 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में लोगों को 15 महीने तक निशुल्क राशन उपलब्ध कराया है। इसका देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों ने लाभ उठाया. उत्तर प्रदेश में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है और युवा देश की तस्वीर बदलने की शक्ति रखते हैं। वह देश को एक नई दिशा दे सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।