कानपुर में CAA के खिलाफ हिंसक भीड़ ने किया पथराव, सपा विधायक गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कानपुर में CAA के खिलाफ हिंसक भीड़ ने किया पथराव, सपा विधायक गिरफ्तार

नागरिकता कानून के खिलाफ शहर के कई इलाकों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे

नागरिकता कानून के खिलाफ शहर के कई इलाकों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। परेड यतीमखाना इलाके में हिंसा पर उतारू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। परेड यतीमखाना इलाके में एकत्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 
भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है। कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने बताया कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और पूर्व विधायक एवं सपा नेता कमलेश दिवाकर को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों नेताओं की गाड़ियों को भी सीज कर दिया गया है। 

CAA के खिलाफ जामिया के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया

प्रकाश ने बताया कि भीड़ सडकों पर है। बाबूपुरवा, नयी सड़क, मूलगंज, दलेलपुरवा, हलीम कालेज और अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग सडकों और गलियों में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। 
उन्होंने बताया कि भीड़ को समझाने के लिए शहर काजी की मदद ली जा रही है। इस बीच हिंसा में जिन दो लोगों की कल मौत हुई थी, उनके शव अभी दफन नहीं किये गये हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को पुलिस निगरानी में ही दफनाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है या जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए वे तभी सड़कों से वापस जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।